विदेश में हायर एजुकेशन का सपना ज्यादातर स्टूडेंट्स का होता है। वहीं हायर एजुकेशन के लिए न्यूजीलैंड में जा रहे स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज है। बता दें कि न्यूजीलैंड की ऑकलैंड यूनिवर्सिटी भारतीय स्टूडेंट्स को 'इंडिया हाई अचीवर्स स्कॉलरशिप' देती है। इस स्कॉलरशिप के तहत स्टूडेंट्स को 20 हजार रुपए न्यूजीलैंड डॉलर में दिए जाएंगे। यह स्कॉलरशिप उन स्टूडेंट्स को दी जाएगी, जो विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा या मास्टर्स प्रोग्राम की पढ़ाई करना चाहते हैं।
साल 2022 में इस स्कॉलरशिप की शुरूआत की गई थी। 'इंडिया हाई अचीवर्स स्कॉलरशिप' का मुख्य मकसद भारत के स्टूडेंट्स को न्यूजीलैंड में जाकर पढ़ाई का मौका देना है। यह स्कॉलरशिप साल में दो बार दी जाती है। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की शुरूआत 19 फरवरी 2026 को होगी। वहीं आवेदन की लास्ट डेट 02 अप्रैल 2026 है। वहीं हर एक स्कॉलरशिप के जरिए ऑकलैड यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए दी जाने वाली ट्यूशन फीस कवर हो जाती है। इससे स्टूडेंट्स की पढ़ाई का खर्चा काफी हद तक कम हो जाता है।
जानिए कौन कर सकता है अप्लाई
सिर्फ भारतीय छात्र ही इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को फुल टाइम कोर्स में एडमिशन लेना होगा। अंडरग्रेजुएट कोर्स, पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा और मास्टर्स डिग्री से जुड़ी पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स को यह स्कॉलरशिप दी जाती है। इस स्कॉलरशिप की शुरूआत इसलिए की गई, जिससे कि विदेश में पढ़ाई के खर्चे को कम किया जा सके। वहीं न्यूजीलैंड में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित किया जा सके। हर साल स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में इसके लिए अप्लाई करते हैं।
ऐसे करें अप्लाई
स्कॉलरशिप के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यूनिवर्सिटी का कहना है कि स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले स्कॉलरशिप के लिए योग्यता चेक कर लेना चाहिए। बता दें कि AskAuckland एक ऑनलाइन हेल्प सेंटर है। जोकि एप्लिकेशन प्रोसेस, योग्यता और जरूरी डॉक्यूमेंट्स से जुड़े सभी तरह के सवालों के जवाब देता है। स्टूडेंट्स को आवेदन करने के समय कोर्स की डिटेल्स, भारतीय नागरिकता का सबूत और अकेडमिक ट्रांसस्क्रिप्ट की जरूरत पड़ती है। जिसमें एडमिशन लेना है।