Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी पर दिए बयान पर हंगामा हो गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद से माफी की मांग की। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक नए शिक्षा मंत्री को ...

Jul 28, 2026 - 22:52
 0
Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

priyanka gandhi in loksabha लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी पर दिए बयान पर हंगामा हो गया।  केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद से माफी की मांग की। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक नए शिक्षा मंत्री को नियुक्त किया है, एक ऐसे व्यक्ति को जिन्होंने गर्भवती महिला के साथ बलात्कार के दोषियों की रिहाई पर सहमति और खुशी भी जताई थी। प्रियंका गांधी के बयान के बाद लेकर संसद में हंगामा हुआ। 

ALSO READ: Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

इस पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह संसद के भीतर चरित्र हनन के बराबर है और हम ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं करते। इन बयानों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए। दूसरी बात, ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें सदन से माफ़ी मांगनी चाहिए। 

 

ALSO READ: 260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

प्रहलाद जोशी पहले प्रमाण दें

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "प्रियंका जी को अपने बयानों को प्रमाणित करना चाहिए था। फैलाई जा रही गलत सूचना के संबंध में कार्रवाई की जानी चाहिए। क्या कोई कुछ भी कह सकता है और इससे बच सकता है?... मैं इन आरोपों का खंडन करता हूं। उन्हें निष्कासित किया जाना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।

प्रियंका ने कहा उस समय का वीडियो भी है 

लोकसभा से बाहर आते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ऐसे समय में जब वे महिलाओं के अधिकार और आरक्षण की बात कर रहे हैं और महिलाओं को आगे लाने का दावा कर रहे हैं... यह बहुत गलत संदेश है। मैं इसकी पुष्टि करूंगी। उस समय का एक वीडियो भी है। मैं सही प्रक्रिया के साथ सब कुछ जमा करूंगी।  

  ALSO READ: इंदौर के ऑलराउंडर को मिली टीम इंडिया में जगह, हनुमान भक्त को मंगलवार को मिली खुशखबरी

राहुल गांधी बोले- बलात्कारियों का बचाव करते हैं नए शिक्षा मंत्री

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन के बाहर पत्रकारों से कहा कि भारत के शिक्षा मंत्री के तौर पर BJP ने ऐसे व्यक्ति को चुना है जो बलात्कारियों का बचाव करता है। वह बेहद घटिया किस्म का इंसान है। जो व्यक्ति यह कहे कि बलात्कारियों को सुरक्षा की ज़रूरत है, उससे ज़्यादा घटिया इंसान कोई नहीं हो सकता। आज भारत के शिक्षा मंत्री वही हैं। प्रधानमंत्री का यह रवैया अजीब है, उनकी कैबिनेट में इतने सारे लोग हैं, वे उनमें से किसी को भी चुन सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को चुना जो बलात्कारियों को बचाता है। वाकई हैरान करने वाली बात है! 
 

लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं पर पेलेट गन और AK-47 का इस्तेमाल करने की क्या ज़रूरत थी? क्या वे आतंकवादी थे?...पेलेट गन इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया?...क्या यह प्रधानमंत्री ने दिया? क्या गृह मंत्री ने दिया?... पूरा देश पूछ रहा है। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी नहीं पूछ रही है, पूरा देश पूछ रहा है।

स्पीकर से मिले प्रहलाद जोशी 

प्रियंका गांधी के बयान के बाद शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। उनके साथ पीयूष गोयल और निशिकांत दुबे भी मौजूद थे।