PM की अपील पर UP में एक्शन, CM योगी ने दिए निर्देश, MP में मोहन यादव का बड़ा फैसला- CM कारकेड में कम होंगे वाहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब देश के अलग-अलग राज्यों में दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश में पीएम की अपील के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पेट्रोल-डीजल की खपत को ध्यान में रखते हुए एक अहम ...

May 13, 2026 - 07:25
 0
PM की अपील पर UP में एक्शन, CM योगी ने दिए निर्देश, MP में मोहन यादव का बड़ा फैसला- CM कारकेड में कम होंगे वाहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब देश के अलग-अलग राज्यों में दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश में पीएम की अपील के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पेट्रोल-डीजल की खपत को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया गया है। योगी सरकार में मंत्रियों और सीएम के खुद के काफिले में वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत कम करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 

ALSO READ: योगी सरकार का बड़ा कदम, तकनीकी छात्रों के लिए 2 इंडस्ट्रियल विजिट अनिवार्य, AI और प्लेसमेंट आधारित पढ़ाई पर फोकस

योगी सरकार की बड़ी बैठक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद योगी सरकार संभावित परिस्थितियों को देखते हुए नई व्यवस्थाओं पर मंथन कर रही है। एक बड़ी बैठक मंगलवार को की गई।  सरकार ने सबसे पहले खुद पर फैसले लागू किए हैं। इसके तहत अब मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के सभी मंत्रियों के काफिले के वाहनों की संख्या 50 फीसदी तक घटाने का निर्देश जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू हो सकता है।  

बैठक में वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल बैठकों, मेट्रो व सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग, नो व्हीकल डे और कार पूलिंग को प्रोत्साहित करने को कहा गया। बिजली बचत, कम तेल वाले भोजन, रूफटॉप सोलर, प्राकृतिक खेती और उत्तर प्रदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग व पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे आयोजित किया जाए। अभियान से सरकारी कर्मचारियों, स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों समेत समाज के विभिन्न वर्गों को भी जोड़ें।

ALSO READ: Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

मध्यप्रदेश में मोहन यादव के निर्देश 

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फैसला लिया कि उनके काफिले में अब कम के कम और जरूरी गाड़ियां ही होंगी। साथ ही, उनके दौरे के दौरान किसी तरह की कोई वाहन रैली नहीं होगी।  सीएम डॉ. यादव ने राज्य के मंत्रियों से भी कम के कम गाड़ियों का इस्तेमाल करने की अपील की है। डॉ. यादव ने कहा कि आगामी आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे और भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी। सभी मंत्रीगण भी यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे।  मुख्यमंत्री के कारकेड में 13 वाहनों के स्थान पर सिर्फ 8 वाहन रहेंगे।  उनके भ्रमण के समय कोई वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी। सभी मंत्रिगण यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का प्रयोग करेंगे। नवनियुक्त निगम-मंडल के पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करें और कोई वाहन रैली इसमें नहीं रहेगी।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है।

आगामी आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे और भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी। सभी मंत्रीगण भी यात्रा के समय न्यूनतम… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 12, 2026
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंत्री भी यात्रा के दौरान कम से कम वाहनों का उपयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नवनियुक्त निगम और मंडल पदाधिकारी सादगी के साथ कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

प्रधानमंत्री ने क्या की थी अपील

अमेरिका-ईरान जंग की वजह से बढ़ते प्रभाव की बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेस को बढ़ावा दें। साथ ही कहा था कि पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें और एक साल तक सोना कम खरीदें। Edited by : Sudhir Sharma