LIVE: Maharashtra CIVIC POLLS RESULTS BMC में भाजपा को बढ़त, पुणे और नागपुर में भी BJP आगे
Latest News Today Live Updates in Hindi : महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार को हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 10 बजे शुरू हुई। अधिकांश नगर निगमों में शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। बीएमसी में भाजपा गठबंधन और शिवसेना ...
Latest News Today Live Updates in Hindi : महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार को हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 10 बजे शुरू हुई। अधिकांश नगर निगमों में शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। बीएमसी में भाजपा गठबंधन और शिवसेना यूबीटी गठबंधन में कड़ा मुकाबला। पल पल की जानकारी...
वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर उन्हें अपना नोबेल शांति पुरस्कार सौंप दिया। व्हाइट हाउस में हुई इस मुलाकात के बाद मचाडो ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रतीकात्मक तौर पर अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया है। हालांकि नोबेल समिति ने मचाडो के इस कदम की निंदा की है। ALSO READ: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो ने ट्रंप को सौंपा अपना नोबेल पुरस्कार, क्या बोली नोबेल समिति
-महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनावों के नतीजे आज आने वाले हैं।
-राज्य भर के 893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू होगी और दोपहर बाद तक परिणाम आने की उम्मीद है।
-बीएमसी में कुल 227 सीटों के लिए चुनाव हुए थे, जहां बहुमत के लिए 114 सीटें चाहिए।
-BMC चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति हासिल कर सकता है बड़ी जीत, Exit Poll में ठाकरे परिवार को बड़ा झटका लगने का अनुमान।‘एक्सिस माय इंडिया’ के सर्वे के अनुसार, बीएमसी में भाजपा गठबंधन को 131 से 151 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) को 58 से 68 सीटों पर सिमटते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस को इस सर्वे में महज 12 से 16 सीटें मिलने की उम्मीद है।
-BMC की 227 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, पहला रुझान भाजपा के पक्ष में।
-ठाणे में भाजपा 3 सीटों पर आगे, 3 पर शिवसेना को बढ़त, भिवंडी में भी भाजपा आगे।
बीएमसी चुनाव में भाजपा गठबंधन 21 सीटों पर आगे, शिवसेना यूबीटी को 5 सीटों पर बढ़त।
-बीएमसी चुनाव में भाजपा गठबंधन 25 सीटों पर आगे, शिवसेना यूबीटी को 16 सीटों पर बढ़त। कांग्रेस 4 और अन्य 1 सीट पर आगे।
-नागपुर में भाजपा 63 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 17 सीटों पर बढ़त।
-पुणे में भाजपा को 32 सीटों पर बढ़त, एनसीपी प्लस 14 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे।
-भिवंडी में भाजपा 9 सीटों पर आगे। अन्य को 4 सीटों पर बढ़त।
-ठाणे में भाजपा गठबंधन ने 15 सीटों पर बनाई बढ़त।
-कोल्हापुर में भाजपा 10 सीटों पर आगे।बीएमसी में दूसरे दूर की गिनती। भाजपा 50, शिवसेना यूबीटी गठबंधन 25, कांग्रेस 5 और अन्य 7 सीटों पर आगे।



