अगर आप भी ड्रीम है आईआईटी में पढ़ाई करने का, हालांकि आप ने जेईई मेन या जेईई एडवांस्ड दिए बिना भी दाखिला लेने का मौका है। आईआईटी जोधपुर ने 4 साल का नया डिग्री कोर्स शुरु किया है, जिसके लिए प्रवेश शुरु हो चुकी है।
वैसे यह कोर्स छात्रों को मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जरुरी ज्ञान और नई स्किल्स सिखाने के लिए तैयार किया गया है। इसका मुख्य रुप से उद्देश्य छात्रों को भविष्य की नौकरियों और उद्योगों की जरुरतों के अनुसार, तैयार करना है। अगर आप BS डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आप लोग संस्थान द्वारा जारी किए गए पात्रता, फीस और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी एक बार जरुर चेक कर लें।
कोर्स में क्या-क्या पढ़ाया जाएगा?
- IIT जोधपुर ने BS इन मैनजमेंट एंड टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरु किए हैं।
- यह कोर्स सिर्फ 4 साल का है।
- कोर्स का मुख्य उद्देश्य मैनेजमेंट और नई टेक्नोलॉजी की पढ़ाई को एक साथ जोड़ना है।
- स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री में काम आने वाली जरुरी स्किल्स विकसित करने का मौका मिलेगा।
- इस पाठ्यक्रम में बिजनेस मैनेजमेंट, डिजिटल टेक्नोलॉजी, डेटा-आधारित निर्णय, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे विषय शामिल हैं।
- इस कोर्स न केवल सैद्धांतिक ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल लर्निंग पर भी जोर दिया जाएगा।
- छात्रों को वास्तिवक समस्याओं और प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मुख्य अवसर प्राप्त होगा।
- वैसे यह कोर्स छात्रों को टेक्नोलॉजी और बिजनेस से जुड़े तेजी से बदलते क्षेत्रों में करियर के लिए तैयार करेगा।
सीट कन्फर्म करने के लिए जमा करनी होगी इतनी फीस?
प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग सत्र में शामिल होना है। जहां उनको कोर्स, पात्रता और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी बताई जाएगी। फिर उम्मीदवारों को 5,000 की नॉन-रिफंडेबल सीट बुकिंग फीस जमा करके अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रोविजनल एडमिशन ऑफर दिया जाएगा और प्रवेश पक्का करने के लिए ऑफर मिलने के 10 दिनों के अंदर ही पहले साल की शैक्षणिक फीस सब्मिट करनी होगी।
क्या है एडमिशन की प्रक्रिया?
- सबसे पहले आप IIT जोधपुर के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल पर जाएं ऑनलाइन आवेदन करें।
- आवेदन के दौरान 999 की प्रवेश परीक्षा फीस जमा करें।
- फीस भुगतान के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को पूरा भरकर जमा करना होगा।
- बता दें कि, निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही सभी चरण पूरे करें।