EPFO 3.0 : EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! मई के अंत तक ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब PF का पैसा निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया और ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2026 के अंत तक EPFO सदस्य ATM और UPI ...

May 8, 2026 - 21:05
 0
EPFO 3.0 : EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! मई के अंत तक ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा

efpfo atm कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब PF का पैसा निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया और ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2026 के अंत तक EPFO सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपना PF पैसा निकाल सकेंगे। नई डिजिटल सुविधाओं के बाद उम्मीद है कि EPFO सदस्यों को PF निकासी और ट्रांसफर में पहले से कहीं ज्यादा आसानी मिलेगी। 

 

EPFO 3.0 से बदलेगी पूरी व्यवस्था

EPFO ने पिछले साल अपने डिजिटल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए EPFO 3.0 लॉन्च किया था। इस नई व्यवस्था के तहत PF से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान और तेज बनाया जा रहा है।

 

इस सिस्टम के पूरी तरह लागू होने के बाद:

 

  • PF निकासी प्रक्रिया आसान होगी
  • ऑटो क्लेम सेटलमेंट की सुविधा मिलेगी
  • PF राशि सीधे पसंदीदा बैंक खाते में ट्रांसफर होगी
  • UPI और ATM के जरिए फंड निकालना संभव होगा
  • ATM और UPI से कितना PF निकाल सकेंगे?

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, EPFO सदस्य अपने खाते में जमा कुल PF राशि का अधिकतम 50% तक ATM या UPI के जरिए निकाल सकेंगे।

 

कैसे काम करेगी नई सुविधा?

 

जानकारी के मुताबिक, EPFO अपने सदस्यों को विशेष ATM कार्ड जारी कर सकता है। ये कार्ड सीधे PF खाते से लिंक होंगे, जिससे सदस्य ATM मशीन के जरिए पैसा निकाल सकेंगे।

 

इसके अलावा UPI के माध्यम से भी PF बैलेंस ट्रांसफर और निकासी की सुविधा मिलने की संभावना है।

 

कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ?

 

ATM और UPI से PF निकासी के लिए EPFO सदस्यों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी:

 

  • UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए
  • UAN आधार, PAN, बैंक अकाउंट और IFSC कोड से लिंक होना चाहिए
  • KYC पूरी होना जरूरी है
  • रिकॉर्ड संख्या में क्लेम निपटाए गए

 

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री Mansukh Mandaviya ने हाल ही में बताया कि 2025-26 में EPFO ने रिकॉर्ड 8.31 करोड़ क्लेम का निपटारा किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह संख्या 6.01 करोड़ थी।

 

इनमें:

 

  • 5.51 करोड़ एडवांस या आंशिक निकासी क्लेम शामिल रहे
  • 71.11% एडवांस क्लेम 3 दिनों के भीतर ऑटो मोड से प्रोसेस हुए
  • 6.68 करोड़ सदस्यों ने बिना चेक लीफ अपलोड किए क्लेम फाइल किए
  • 1.59 करोड़ सदस्यों ने बिना नियोक्ता की मंजूरी के बैंक खाते लिंक किए
  • 70.55 लाख ट्रांसफर क्लेम ऑटो प्रोसेस हुए Edited by : Sudhir Sharma