DM के जनता दरबार में 68 मामलों की सुनवाई:अररिया में ऑफिसर्स को तुरंत निपटारे के निर्देश दिए गए
अररिया में “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में यह दरबार लगा। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और कुल 68 मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त न करने की बात कही। जमीन निबंधन से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं जनता दरबार में फसल क्षति, नल-जल योजना के ऑपरेटरों का लंबित मासिक भुगतान, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना, शिक्षा विभाग में कथित फर्जी बहाली, आंगनबाड़ी सेविका चयन, वासगीत पर्चा की जमीन पर कब्जा और जमीन निबंधन से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। भरगामा प्रखंड निवासी कृष्ण चंद दास ने जेबीसी नहर बिंदु-74 से संबंधित राजस्व मामले में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई। रानीगंज निवासी आदित्य कुमार ने चिकित्सकीय लापरवाही के कारण अपनी बहू की मृत्यु का मामला उठाया। जोकीहाट निवासी मो० फिरोज आलम ने शिक्षा विभाग में फर्जी बहाली से संबंधित शिकायत की। जमीन निबंधन की रोक सूची हटाने की मांग की नरपतगंज निवासी मो० शहीद आलम ने जमीन निबंधन की रोक सूची हटाने की मांग की। अररिया निवासी शमीम अख्तर ने नल-जल योजना के अंतर्गत ऑपरेटरों के लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया। रानीगंज निवासी उग्रानंद झा ने मक्का फसल क्षति से संबंधित शिकायत दर्ज कराई, जबकि सिकटी प्रखंड से आए जगलाल मंडल ने वासगीत पर्चा की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने दोहराया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है और सभी मामलों की नियमित निगरानी की जाएगी।