12वीं पास करने के बाद युवाओं के लिए डिफेंस सेक्टर बेस्ट ऑप्शन है। डिफेंस सेक्टर का मतलब इंडियन आर्मी से लेकर एयरफोर्स, नेवी और आर्म्ड फोर्स में शामिल होना है। सेना की वर्दी और बार्डर पर ड्यूटी ज्यादातर स्टूडेंट्स का ड्रीम होता है। इस सपने को पूरा करने का मौका 12वीं के पास मिलता है। जिसके तहत अलग-अलग एंट्रेंस में एग्जाम को पास करने के बाद आप इंडियन नेवी, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स समेत आर्म्ड फोर्स में शामिल हो सकते हैं।
12वीं के बाद डिफेंस
बता दें कि 12वीं के बाद डिफेंस में जाने के कई अलग-अलग रास्ते हैं। डिफेंस में जाने के लिए आपकी उम्र 17.5 से ज्यादा होनी चाहिए। 12वीं के बाद आपके पास 2 ऑप्शन हैं, पहला नेशनल डिफेंस सर्विस है। जिसमें रिटेन एग्जाम, फिजिकल टेस्ट और मेरिट बेसिस के आधार सिलेक्शन होता है। जिसमें आपको सर्विस सिलेक्शन बोर्ड देना होगा, इसमें इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट होता है।
इसके अलावा आप इंडियन नेवी के जरिए भी आप इसमें जा सकते हैं। 12वीं के बाद B.Tech कैडेड एंट्री स्कीम के जरिए युवा इसमें जा सकते हैं। यह 4 साल का होगा और इससे आप पर्मानेंट कमीशन ऑफिसर बन सकते हैं।
इससे आप नेवी, आर्मी और एयरफोर्स तीनों में जा सकते हैं। अगर आप 12वीं के बाद डिफेंस में नहीं जा पाए हैं, तो आप ग्रेजुएशन के बाद यह ऑप्शन चुन सकते हैं। आपको कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम देना होगा।
ग्रेजुएशन के बाद डिफेंस में एंट्री
इंडियन आर्मी
अगर आप इंडियन आर्मी में एक ऑफिसर बनना चाहते हैं, तो यह सबसे अच्छा तरीका है। आप ग्रेजुएशन के आखिरी साल में या ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद CDC एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसको पास करने के बाद आपको SSB और मेडिकल टेस्ट देना होगा।
वहीं अगर आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है, तो आप टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत इंटरव्यू के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इंडियन नेवी
आप शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत नेवी में अधिकारी के रूप में शामिल होना चाहते हैं। इसके लिए अलग-अलग ब्रांच जैसे टेक्निकल, एग्जीक्यूटिव और एजुकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपकी उम्र 19.5 से 25 साल के बीच होना चाहिए।
इंडियन एयरफोर्स
ग्रेजुएशन के बाद एयरफोर्स में ऑफिसर बनने के लिए आपको वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए है। इस एग्जाम को पास करने के बाद इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट होता है।
अगर आपने नेशनल कैडेट कोर की एयर विंग में 'C' सर्टिफिकेट प्राप्त किया है, तो आप AFCAT के बिना सीधे एयरफोर्स में ऑफिसर के लिए आवेदन कर सकते हैं।