Cristiano Ronaldo के Al Nassr क्लब पर संकट? Iran पर हमले के बाद AFC ने रद्द किए सभी मैच।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद इस हफ्ते पश्चिम एशिया में होने वाले महाद्वीपीय क्लब चैंपियनशिप प्ले ऑफ मुकाबलों को स्थगित कर दिया है। एशियाई फुटबॉल की संचालन संस्था ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि पश्चिम क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार को होने वाले एएफसी चैंपियन्स लीग एलीट राउंड आफ 16 मुकाबलों के कार्यक्रम को फिर से तय किया जाएगा। पश्चिम क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार को होने वाले एफससी चैंपियंस लीग दो और एएफसी चैलेंज लीग क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी स्थगित किए जाएंगे। कोई नई तारीखें तय नहीं की गई हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सऊदी क्लब अल नासर एशियाई चैंपियन्स लीग दो प्रतियोगिता में शामिल है। आयोजकों ने कहा कि पूर्व क्षेत्र में एएफसी की सभी महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं के मैच तय समय पर होंगे। एएफसी ने बयान में कहा, ‘‘एएफसी इस तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रखेगा और सभी खिलाड़ियों, टीम, अधिकारियों और प्रशंसकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पक्का इरादा रखता है।’’ एएफसी रविवार से ऑस्ट्रेलिया में महिला एशियाई कप की मेजबानी कर रहा है। ईरान उन 12 राष्ट्रीय टीम में से एक है जो इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।

Mar 1, 2026 - 17:59
 0
Cristiano Ronaldo के Al Nassr क्लब पर संकट? Iran पर हमले के बाद AFC ने रद्द किए सभी मैच।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद इस हफ्ते पश्चिम एशिया में होने वाले महाद्वीपीय क्लब चैंपियनशिप प्ले ऑफ मुकाबलों को स्थगित कर दिया है। एशियाई फुटबॉल की संचालन संस्था ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि पश्चिम क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार को होने वाले एएफसी चैंपियन्स लीग एलीट राउंड आफ 16 मुकाबलों के कार्यक्रम को फिर से तय किया जाएगा। पश्चिम क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार को होने वाले एफससी चैंपियंस लीग दो और एएफसी चैलेंज लीग क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी स्थगित किए जाएंगे।

कोई नई तारीखें तय नहीं की गई हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सऊदी क्लब अल नासर एशियाई चैंपियन्स लीग दो प्रतियोगिता में शामिल है। आयोजकों ने कहा कि पूर्व क्षेत्र में एएफसी की सभी महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं के मैच तय समय पर होंगे। एएफसी ने बयान में कहा, ‘‘एएफसी इस तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रखेगा और सभी खिलाड़ियों, टीम, अधिकारियों और प्रशंसकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पक्का इरादा रखता है।’’ एएफसी रविवार से ऑस्ट्रेलिया में महिला एशियाई कप की मेजबानी कर रहा है। ईरान उन 12 राष्ट्रीय टीम में से एक है जो इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।