हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है।डा.रेनूशरण

हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है।डा.रेनूशरण

Sep 14, 2025 - 20:31
 0
हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है।डा.रेनूशरण

हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है।डा.रेनूशरण

हर वर्ष 14 सितम्बर को हम हिंदी दिवस मनाते हैं। यह दिन हमें हमारी मातृभाषा हिंदी के महत्व और गौरव की याद दिलाता है। 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया था।हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की आत्मा है। यह हमें एक सूत्र में पिरोती है और विभिन्न क्षेत्रों, धर्मों और संस्कृतियों ,जाति,वर्ग, समुदाय आदि विभीधिता मे एकता की प्रतीक है तथा विश्व जन को जोड़ने का कार्य करती है। दुनिया के करोड़ों लोग हिंदी बोलते और समझते हैं, जिससे यह विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है।आज के समय में अंग्रेज़ी और अन्य भाषाओं का महत्व अपनी जगह है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अपनी पहचान और जड़ों से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम हमारी मातृभाषा ही है। यदि हम अपने घर, शिक्षा और कार्यक्षेत्र में हिंदी का प्रयोग बढ़ाएँगे, तो यह न केवल हमारी भाषा की शक्ति को बढ़ाएगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी गौरव का अनुभव कराएगी।तथा हिंदी लोगों को एक सूत्र में बांधने वाली भाषा है।और डा.रेनूशरण ने अपने शब्दों को विराम देते हुए कहा कि "हमारा मान,सम्मान अभिमान है हिंदी" आइए, इस हिंदी दिवस पर संकल्प लें कि हम हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करेंगें और इसे केवल एक भाषा नहीं, बल्कि अपनी आत्मा और अस्मिता का प्रतीक मानकर सम्मान देंगे।हिंदी दिवस की सभी जन को हार्दिक शुभकामनाएं।जयहिंद जयभारत।