सिविल लाइन गोलीकांड मे मृतक ध्रुव चावला का शव पहुंचा
सिविल लाइन गोलीकांड मे मृतक ध्रुव चावला का शव पहुंचा
*सिविल लाइन गोलीकांड मे मृतक ध्रुव चावला का शव पहुंचा पोस्टमार्टम हॉउस! विधायक शिव अरोरा ने सीओ सिटी से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की हर पहलू से जांच करने के दिये निर्देश*
रुद्रपुर। विगत दिनों सिविल लाइन स्थित युवा व्यापारी ध्रुव चावला गोली कांड मे युवक का दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल मे इलाज के दौरान हुआ निधन शव पहुंचा पोस्टमार्टम हाउस।
वही विधायक शिव अरोरा स्वयं मौके पर पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे जहाँ उन्होंने उस युवा व्यापारी के इस प्रकार से हुऐ निधन पर गहरा दुःख जताया व परिजनों को इस संकट की घड़ी मे ढांडस बंधाया।
वही विधायक शिव अरोरा ने परिवार की मांग पर इस घटना की हर पहलू से जांच हेतु दूरभाष पर सीओ सिटी प्रशांत कुमार से बात की कहा इस गोलीकांड की हर प्रकार से जांच हो इतनी युवा अवस्था मे युवक का जाना आखिर इसके पीछे सामान्य सुसाइड है या फिर इसके पीछे अन्य कोई कारण को लेकर निष्पक्ष जांच हो।
विधायक बोले युवक परिवार गुजर बसर करने का माध्यम था उसका आकस्मिक इस पर से जाना से क्षेत्र मे
काफ़ी चिंता का विषय बना हुआ है। विधायक शिव अरोरा ने क्षेत्र के नौजवान युवाओं से अपील कि किसी भी परिस्थितियों में इस प्रकार के कदम ना उठाएं और कितनी भी कठिन से कठिन परिस्थिति हो कोई भी युवा नौजवान इस प्रकार के कदम ना उठाएं हर समस्या हर परिस्थितियों का हाल वार्तालाप समाज के बीच में बैठकर निकलता है।
वही विधायक शिव अरोरा ने मौके पर संबधित अधिकारियो को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम प्रकिया को आगे निर्देश दिए।
इस दौरान व्यापारी नेता विजय फुटेला, सुशील गाबा, जगदीश तनेजा, चेतन मांगट, मयंक कक्कड़, वासु, कन्नू गुम्बर आदि लोग मौजूद रहे।



