सलूंबर प्रशासन ने डॉ. भीमराव को पुष्पांजलि अर्पित की:सीएम का ऑनलाइन संबोधन सुना, देख की एकता-अखंडता की ली शपथ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सलूंबर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) कक्ष में हुए इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने संविधान निर्माता को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान जयपुर में भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखा और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। सामाजिक समरसता की ली शपथ प्रसारण के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदेशभर के साथ सामाजिक समरसता की शपथ ली। समारोह में सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा और अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला मौजूद रहे। डॉ. सापेला ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। अंबेडकर के योगदान पर डाला प्रकाश इस मौके पर अधिकारियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और भारतीय लोकतंत्र में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया और संविधान के माध्यम से देश को मजबूत आधार प्रदान किया। कई अधिकारी और कर्मचारी रहे उपस्थित कार्यक्रम में एसीओ दिनेश चंद्र पाटीदार, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार, डीटीओ विपिन महेश्वरी और उपखंड अधिकारी जगदीश चंद्र बामनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे। संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सापेला ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन समाज में समानता और शिक्षा के महत्व को समझने की प्रेरणा देता है।

Apr 14, 2026 - 20:26
 0