6 साल का बच्चा तालाब में गिरा, ग्रामीणों ने बचाया:खेलते हुए पैर फिसला था, पानी में छलांग लगाकर बाहर निकाला

बांसवाड़ा के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कलिंजरा गांव में शुक्रवार को घर के पास खेल रहा एक 6 साल का मासूम बच्चा अचानक पैर फिसलने से तालाब में जा गिरा। ग्रामीणों की सूझबूझ से बच्चे को पानी से बाहर निकाल लिया गया, जिसे गंभीर हालत में महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरा मासूम ​जानकारी के मुताबिक वसुनी निवासी अजय पुत्र प्रभुलाल कलिंजरा गांव में तालाब के किनारे खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा। बच्चे को डूबता देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। ​हादसे के वक्त तालाब के पास मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने मिसाल पेश की। जैसे ही उन्होंने बच्चे को डूबते देखा, बिना वक्त गंवाए पानी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसके शरीर में काफी पानी जा चुका था और वह अचेत हो गया था। ​कुशलगढ़ से जिला अस्पताल रेफर ​घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस की मदद से मासूम को स्थानीय अस्पताल कुशलगढ़ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी बच्चे की स्थिति नाजुक बनी रही। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला मुख्यालय स्थित एमजी अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार रात करीब 8 बजे अजय को एमजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

May 1, 2026 - 22:07
 0