सरस आजीविका मेला में आज करियर काउंसलिंग एवं रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया

सरस आजीविका मेला में आज करियर काउंसलिंग एवं रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया

Feb 18, 2026 - 13:38
 0
सरस आजीविका मेला में आज करियर काउंसलिंग एवं रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया

सरस आजीविका मेला में आज करियर काउंसलिंग एवं रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया

रुद्रपुर, 17 फरवरी 2026 — सरस आजीविका मेला, ऊधम सिंह नगर के अंतर्गत गांधी पार्क में आज करियर काउंसलिंग एवं रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में रोजगार के उपयुक्त अवसरों से जोड़ना तथा उनके करियर निर्माण हेतु सही मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र में संकल्प फाउंडेशन के श्री अमित जोशी द्वारा युवाओं को विभिन्न रोजगार विकल्पों के साथ-साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी, रणनीति एवं संभावनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित युवाओं को अपने कौशल एवं रुचि के अनुरूप करियर विकल्पों का चयन करने के लिए प्रेरित किया तथा लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एवं इंटरमीडिएट स्तर के लगभग 150 विद्यार्थियों ने करियर काउंसलिंग सत्र में सक्रिय सहभागिता की और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों ने प्रतिभाग करते हुए युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए, जिसमें लगभग 630 युवाओं ने भाग लिया।

सरस मेले के अंतर्गत आयोजित यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जिससे उन्हें अपने करियर के प्रति जागरूकता के साथ-साथ रोजगार के नए अवसरों से सीधे जुड़ने का मंच प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी श्री राजेश दुर्गापाल, सहायक श्रम आयुक्त रुद्रपुर श्री अरविंद सैनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।