सरकारी नंबर का अनुचित तरीके से दुरुपयोग करने पर किया गया चालान
सरकारी नंबर का अनुचित तरीके से दुरुपयोग करने पर किया गया चालान
सरकारी नंबर का अनुचित तरीके से दुरुपयोग करने पर किया गया चालान
*श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर के सरकारी मोबाइल फोन नंबर का दुरुपयोग कर शराब के भयंकर नशे में बार-बार कॉल कर तंग करने व मिथ्या सूचना देने पर एक व्यक्ति का ₹20,000/. मुचलका राशि / बंध पत्र के साथ माननीय न्यायालय हेतु किया गया चालान।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर के सरकारी मोबाइल फोन नंबर का दुरुपयोग कर शराब के भयंकर नशे में बार-बार कॉल कर तंग करने व मिथ्या सूचना देने पर आज दिनांक 06 मई 2026 को एक व्यक्ति *करन सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम नौगवांठग्गू, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर, आयु लगभग 40 वर्ष* का पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया। उक्त द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, ऊधमसिंहनगर को नशे में बार-बार अनुचित तरीके से कॉल कर झूठी सूचना देने के संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली खटीमा के निर्देश पर मौके पर *उपनिरीक्षक अनुराग सिंह मय पुलिस टीम* के जाकर वस्तुस्थिति देखते हुए जांच करने पर उक्त द्वारा नशे में होना तथा फोन कॉल कर मिथ्या सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना और अफवाह फैलाना पाया गया तथा पुलिस द्वारा पूछताछ में गलत जानकारी देते हुए पुलिस से भी नशे में दुर्व्यवहार किया गया जिसके पश्चात् कोतवाली खटीमा पुलिस द्वारा उक्त को उक्त की पत्नी-बच्चे की सहायता से सरकारी अस्पताल खटीमा ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें उक्त के द्वारा अल्कोहल कंज्यूम किया गया तथा शराब के भयंकर नशे में होना पुष्ट हुआ। सरकारी अस्पताल में भी उक्त द्वारा उत्पात मचाया गया तथा मेडिकल कराने में पुलिस व मेडिकल स्टाफ़ के पसीने छूट गये। करन सिंह नशे में घर के चैनल में अपनी अंगुली फंसाकर चोटिल कर लिया था जिससे लगातार रक्तस्राव होने पर उक्त की पत्नी श्रीमती पूजा सिंह व बेटे चंदन द्वारा मौके पर पहुँची पुलिस के सहयोग से बहुत समझा-बुझाकर बहुत मुश्किल से सरकारी हॉस्पिटल खटीमा में उपचार व मेडिकल परीक्षा हेतु वाहन में बिठाकर ले जाया गया था।
करन सिंह द्वारा नशा उतरने पर उक्त मामले में माफी माॅंगा गया तथा *भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने का वचन* दिया गया तथा शराब के नशे में एसएसपी महोदय को गलत कॉल करना और ऐसी मिथ्या सूचना देना बताया गया।
*शिकायतकर्ता द्वारा नशे में SSP ऊधमसिंहनगर के सरकारी नंबर का अनुचित तरीके से दुरुपयोग करते हुए मिथ्या सूचना देने, पुलिस को गुमराह करने व अफवाह फैलाने तथा एसएसपी, ऊधमसिंहनगर के सरकारी नंबर पर बार-बार कॉल कर अनावश्यक परेशान करने पर* उक्त करन सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम नौगवांठग्गू, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर, आयु 40 वर्ष को उक्त के अपराध/कृत्य से अवगत कराकर उक्त का चालान *धारा 83, उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम, 2007 के अन्तर्गत ₹ 20,000/. (बीस हजार रुपये) मुचलका धनराशि / बंध पत्र पर* माननीय न्यायालय हेतु किया गया।
* *चालानकर्ता अधिकारी -* उपनिरीक्षक (वरिष्ठ) अनुराग सिंह, कोतवाली खटीमा



