संत भक्तानंद महाराज का निधन:कल निकलेगी अंतिम यात्रा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़ के शक्ति पीठ श्रीअंबिका राजराजेश्वरी मंदिर के महंत 1008 भक्तानंद महाराज का मंगलवार सुबह 8 बजे निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। जिलेभर से भक्तगण, साधु-संत और अनुयायी दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंदिर के पुजारी गोपाल सुथार ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे अंतिम चक्रडोल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर से शुरू होगी। यह गोपालगंज, सूरजपोल, देवगढ़ दरवाजा और अर्चना टॉकीज रोड होते हुए माताजी मंदिर तक जाएगी। वहां उन्हें समाधि दी जाएगी। मंदिर में श्रद्धालु लगातार भजन-कीर्तन, पाठ और संतवाणी का आयोजन कर रहे हैं। संत भक्तानंद महाराज ने 7 मई 1989 को अक्षय तृतीया के दिन कृषि मंडी रोड पर अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर की नींव रखी थी। विद्वान पंडितों की मौजूदगी में माँ अंबिका की प्रतिमा स्थापित की। उन्होंने इस स्थान को आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया।

Apr 29, 2025 - 15:56
 0