एनएवी इंडिया के आठवें टावर का उद्घाटन:एन्वायरमेंट फ्रेंडली कैंपस बनाया, एमडी बोल - 4 लोगों से शुरू हुई कंपना, आज 3500 कर्मचारी

एनएवी इंडिया के कनकपुरा स्थित आठवें टावर का रविवार को उद्घाटन किया गया। कंपनी के एमडी अनिल अग्रवाल ने कैंडल लाइट जलाकर नए परिसर का उद्घाटन किया। यह कैंपस एन्वायरमेंट फ्रेंडली है। इसमें कर्मचारियों के बच्चों के लिए क्रेच, जिम, कैफेटेरिया, प्ले जोन समेत अन्य सुविधाएं बनाई गई है। उद्घाटन समारोह के दौरान कंपनी के एमडी अनिल अग्रवाल ने बताया कि 2001 में चार कार्मिकों से कंपनी की शुरूआत की गई थी। आज 3500 से अधिक कर्मचारी हैं। कंपनी में 90 प्रतिशत युवाओं के साथ 33 परसेंट महिलाओं की भागीदारी भी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया, मॉरिशस समेत अन्य देशों के क्लाइंट के लिए कंपनी फंड अकाउंटिंग का कार्य कर रही है। आयोजन के दौरान कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट गिरीश अग्रवाल,एचआर हैड लवलीश रूपानी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Jun 16, 2025 - 22:41
 0