शेखपुरा में 4 बदमाश गिरफ्तार, गश्ती के दौरान कार्रवाई:2 पिस्तौल- 2 बाइक बरामद, लूट और चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम

शेखपुरा में करंडे थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान लूट और चोरी करने वाले एक गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल, दो चोरी की बाइक और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश लुतौथ गांव के निवासी हैं। इनमें एक किशोर भी शामिल है, जिसे पुलिस निगरानी में जमुई स्थित बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। शेष तीन बदमाशों को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। इस मामले में करंडे थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम लुतौथ गांव की ओर गश्त कर रही थी। गांव के पास सड़क किनारे एक ताड़ के पेड़ के नीचे बैठे दो युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने पास खड़ी बाइक के चोरी का होने की बात स्वीकार की। पकड़े गए युवकों के मोबाइल फोन की जांच करने पर उनकी गैलरी में तीन युवकों की अवैध पिस्तौल से फायरिंग करते हुए तस्वीरें मिलीं। पकड़े गए युवक छोटू महतो और सुजीत महतो की निशानदेही पर पुलिस ने उसी गांव के सतीश कुमार के घर छापा मारा। घर के कमरे में एक लकड़ी के संदूक से दो पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया। इस दौरान घर की छत पर सो रहे एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया। अपराधियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसी गांव के बाल्मीकि मांझी के घर से चोरी की एक और बाइक बरामद की। इस दौरान बाइक चोरी के आरोप में एक किशोर को भी पकड़ा गया। इस छापामारी अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष राकेश कुमार और एएसआई अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरोह के तीन अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले के अनुसंधानकर्ता पदाधिकारी पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार के नेतृत्व में सभी गिरफ्तार आरोपियों को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।

May 31, 2026 - 16:51
 0