शेखपुरा के दो गांवों में मवेशी चोरी:विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, एक साल में 12 मवेशियों की हो चुकी चोरी

शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड स्थित कोसुंभा थाना क्षेत्र में मवेशी चोर गिरोह ने बीती रात दो कीमती मवेशियों की चोरी कर ली। चोरों ने दो अलग-अलग गांवों के बथान से इन मवेशियों को चुराया। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर कोसुंभा थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवाया। गांवों से 12 मवेशियों की हो चुकी चोरी सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक साल में आसपास के गांवों से करीब दर्जन भर मवेशियों की चोरी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, लगातार हो रही इन घटनाओं से मवेशी पालकों में चिंता बढ़ गई है। बीती रात हुई चोरी में प्रभु बीघा गांव के किसान मुकेश यादव और बग़हिया गांव के किसान सुनील कुमार की भैंसें शामिल हैं। लिखित शिकायत मिलने के बाद होगी कार्रवाई थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि गिरोह का पता लगाने के लिए सीमावर्ती जिलों की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। थाना अध्यक्ष के अनुसार, घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jan 30, 2026 - 15:18
 0