शादी के बाद Dating App पर Jackky Bhagnani? वायरल प्रोफाइल देख Rakul Preet Singh के फैंस हैरान!

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी वायरल हो रहा है। जिसको देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। दरअसल, बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी की रातों की नींद उड़ चुकी है। इस समय भगनानी काफी चर्चा का विषय बने हुए है। लेकिन वजह जानकर आप भी हैराना हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शादीशुदा होने के बावजूद जैकी किसी डेटिंग ऐप पर मौजूद हैं।स्क्रीनशॉट ने तेज की हलचलअसल में एक रेडिट यूजर ने एक यूट्यूबर के वीडियो का स्कीनशॉट शेयर किया, जिसमें कहा गया है कि जैकी भगनानी का अकाउंट ‘राया’ नाम के एक एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप पर है। वहीं, इस स्क्रीनशॉट में जैकी का नाम प्रोफाइल में साफ-साफ नजर आ रहा है। इसके साथ ही बायो में  ‘Actor/Peoducer’लिखा हुआ है। इतना ही नहीं, लोकेशन लंदन, यूनाइटेड किंगडम शो हो रही है। लेकिन यूजर्स ने प्रोड्यूसर’ की स्पेलिंग में गलती भी नोटिस की है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि यह प्रोफाइल असली है या नकली, लेकिन  ‘राया’ ऐप चर्चा का विषय जरुर बन गया है। आपको बताते चलें कि, ‘राया’ कोई आम डेटिंग ऐप नहीं है। यह एक एक्सक्लूसिव, मेंबरशिप बेस्ड ऐप है, जिसको खासकर सेलिब्रिटीज और हाई-प्रोफाइल लोगों के लिए बनाया गया है। बता दें कि, इस ऐप में जुड़ने के लिए सबसे पहले अप्लाई करना पड़ता है, जिसके बाद उसे रिव्यू के बाद ही मंजूरी मिलती है।‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान से भी बटोरी थी सुर्खियांइससे पहले भी जैकी भगनानी अपने एक बयान की वजह से चर्चा में रहे थे। अप्रैल में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "रकुल और मैं शादीशुदा हैं और हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है। लेकिन हम एक तरह से सिचुएशनशिप में हैं। हम सिर्फ एक-दूसरे के साथ हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि हम किसी भी विषय पर बिना झिझक खुलकर बात कर सकते हैं।"रकुल ने बयान को लेकर दी सफाईगौरतलब है कि इस बयान के बाद रकुल को काफी अलोचना झेलनी पड़ी थी। लेकिन बाद में रकुल प्रीत सिंह ने सफाई दी थी कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई, जिस पर लिखा था कि,'हम आज हंस रहे थे कि कैसे एक घंटे की बातचीत में से एक लाइन को हेडलाइन बना दिया जाता है। यह मजेदार है… लेकिन हमेशा नहीं। संदर्भ बहुत मायने रखता है। बातचीत को क्लिकबेट बनाने से बेहतर तरीके से समझना चाहिए।’ इसके बाद ,अब यह नया स्क्रीनशॉट वायरल होने से जैकी भगनानी चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इसमें कितनी सच्चाई यह अभी तक सामने नहीं आया है। 

Jun 27, 2026 - 21:06
 0
शादी के बाद Dating App पर Jackky Bhagnani? वायरल प्रोफाइल देख  Rakul Preet Singh के फैंस हैरान!
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी वायरल हो रहा है। जिसको देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। दरअसल, बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी की रातों की नींद उड़ चुकी है। इस समय भगनानी काफी चर्चा का विषय बने हुए है। लेकिन वजह जानकर आप भी हैराना हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शादीशुदा होने के बावजूद जैकी किसी डेटिंग ऐप पर मौजूद हैं।

स्क्रीनशॉट ने तेज की हलचल
असल में एक रेडिट यूजर ने एक यूट्यूबर के वीडियो का स्कीनशॉट शेयर किया, जिसमें कहा गया है कि जैकी भगनानी का अकाउंट ‘राया’ नाम के एक एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप पर है। वहीं, इस स्क्रीनशॉट में जैकी का नाम प्रोफाइल में साफ-साफ नजर आ रहा है। इसके साथ ही बायो में  ‘Actor/Peoducer’लिखा हुआ है। इतना ही नहीं, लोकेशन लंदन, यूनाइटेड किंगडम शो हो रही है। लेकिन यूजर्स ने प्रोड्यूसर’ की स्पेलिंग में गलती भी नोटिस की है।
 हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि यह प्रोफाइल असली है या नकली, लेकिन  ‘राया’ ऐप चर्चा का विषय जरुर बन गया है। आपको बताते चलें कि, ‘राया’ कोई आम डेटिंग ऐप नहीं है। यह एक एक्सक्लूसिव, मेंबरशिप बेस्ड ऐप है, जिसको खासकर सेलिब्रिटीज और हाई-प्रोफाइल लोगों के लिए बनाया गया है। बता दें कि, इस ऐप में जुड़ने के लिए सबसे पहले अप्लाई करना पड़ता है, जिसके बाद उसे रिव्यू के बाद ही मंजूरी मिलती है।

‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान से भी बटोरी थी सुर्खियां
इससे पहले भी जैकी भगनानी अपने एक बयान की वजह से चर्चा में रहे थे। अप्रैल में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "रकुल और मैं शादीशुदा हैं और हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है। लेकिन हम एक तरह से सिचुएशनशिप में हैं। हम सिर्फ एक-दूसरे के साथ हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि हम किसी भी विषय पर बिना झिझक खुलकर बात कर सकते हैं।"

रकुल ने बयान को लेकर दी सफाई
गौरतलब है कि इस बयान के बाद रकुल को काफी अलोचना झेलनी पड़ी थी। लेकिन बाद में रकुल प्रीत सिंह ने सफाई दी थी कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई, जिस पर लिखा था कि,'हम आज हंस रहे थे कि कैसे एक घंटे की बातचीत में से एक लाइन को हेडलाइन बना दिया जाता है। यह मजेदार है… लेकिन हमेशा नहीं। संदर्भ बहुत मायने रखता है। बातचीत को क्लिकबेट बनाने से बेहतर तरीके से समझना चाहिए।’
 इसके बाद ,अब यह नया स्क्रीनशॉट वायरल होने से जैकी भगनानी चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इसमें कितनी सच्चाई यह अभी तक सामने नहीं आया है।