विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पति पर हत्या का लगा आरोप झूठा निकला, पीएम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट

रायबरेली के शिवगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र मेंदो दिन पूर्व विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई है। सरैया निवासी 23 वर्षीय संगीता पत्नी लवकुश की मौत से हड़कंप मच गया था। सूचना मिलने पर पुलिस शुक्रवार को मौके पर पहुंची, पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके पक्ष ने संगीता को फांसी के फंदे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। मृतका के भाई रंजीत ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पति लवकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। मृतका की मां रामलली, निवासी तिलेण्डा, थाना बछरावां, ने बताया कि उनकी बेटी संगीता की शादी वर्ष 2021 में लवकुश से हुई थी। दामाद आए दिन शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता था। रामलली के अनुसार, रात में दामाद लवकुश ने फोन कर बताया कि संगीता ने फांसी लगा ली है। जब वह परिजनों के साथ बेटी के घर पहुंचीं, तो संगीता जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थीं। पास में उनका 4 वर्षीय बेटा अंकुश मां को पकड़कर रो रहा था, जबकि दामाद लवकुश शराब के नशे में धुत पड़ा था। उन्होंने रात में ही पुलिस को सूचना दी। रामलली और संगीता की बहन अंजू ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं, मृतका की सास राजकुमारी पत्नी कंधई ने बताया कि रात में पति-पत्नी खाना खा रहे थे, तभी संगीता के फोन पर आए एक नंबर को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने बीच-बचाव किया और अपने घर चली गईं। बाद में उन्हें बहू द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। शिवगढ़ थाना प्रभारी ने मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। देर रात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि मृतका ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

Dec 6, 2025 - 09:55
 0