लखनऊ में सामूहिक सुंदरकांड पाठ:सावन माह में महिलाओं ने भक्ति और एकता का संदेश दिया

लखनऊ सावन माह की धार्मिक आस्था शनिवार को लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में आयोजित सामूहिक सुंदरकांड पाठ में देखने को मिली। हिंदू महिला सेवा समिति और वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश के सहयोग में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। भक्ति, भजन और सामूहिक पाठ के बीच समाज में सहयोग, एकता और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुरुआत हिंदू महिला सेवा समिति की पदाधिकारियों ने भगवान राम और हनुमान की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर किया। आयोजकों ने बताया कि समिति का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर जोड़कर आपसी भाईचारा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य से हर महीने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। सामूहिक भजनों की प्रस्तुति दी पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया और भजनों की प्रस्तुति दी। कोमल गुप्ता, प्रीति बाजपेई, सोनी गुप्ता, अरुणा श्रीवास्तव और पूनम श्रीवास्तव की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर संयोजक अनीता गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा, महामंत्री इंद्रा उपाध्याय, संरक्षक दीपमाला साहू, पुष्पा गुप्ता, उषा अग्निहोत्री, रीता सोनी और किरण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सावन माह में धार्मिक यात्रा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में किरण गुप्ता, सोनी गुप्ता, मुक्ता वर्मा, बीना गुप्ता, आशा अवस्थी, अनीता पांडे, माही पांडे, रोहित सिंह, राहुल, रामकृष्ण मिश्रा, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु और बच्चे भी शामिल हुए।

Aug 1, 2026 - 22:14
 0