लखनऊ में राजाजीपुरम में हरियाली तीज उत्सव:महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गीत-नृत्य से मनाया सावन
लखनऊ में शनिवार को राजाजीपुरम में भारतीय जन सेवा समिति महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। टिकैतराय तालाब स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल लोक परंपरा के रंगों से सराबोर हो गया। उत्सव का शुभारंभ समाजसेविका नम्रता पाठक ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद महिलाओं ने सावन और तीज की लोक परंपराओं को दर्शाती सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान गीत गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रभा अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन जीटीवी सुपर मॉम प्रतिभागी रिद्धि तिवारी और भाजपा नेत्री अर्चना दत्ता ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शैलेश, महिला मंडल अध्यक्ष कुसुम गुप्ता, मीना चौबे, कल्पना सक्सेना, रंजना सिंह, हेमा झा, अर्चना बाजपेयी, बीना गुप्ता, पूर्व पार्षद लक्ष्मी देवी, अंजली श्रीवास्तव, नीता द्विवेदी, उपासना तिवारी, शशि वर्मा, साधना पाठक और रेखा पटेल सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।