रोहतक में बढ़ा भाजपा का कुनबा:युवाओं और महिलाओं ने ग्रहण की सदस्यता, नए कार्यकर्ताओं का हुआ स्वागत

रोहतक जिले के सांपला में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा और मजबूत हुआ है। पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और पीएम नरेंद्र मोदी तथा सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व से प्रभावित होकर हाल ही में दो दर्जन युवाओं और महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष कपिल खत्री और सांपला वार्ड एक के प्रत्याशी रमेश देशवाल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सभी नए सदस्यों ने पार्टी की रीति-नीति में विश्वास व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष ने नए सदस्यों का किया स्वागत जिला अध्यक्ष ढाका ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र और हरियाणा सरकार की जनहितकारी योजनाओं से प्रेरित होकर लगातार युवा, महिलाएं और समाज के विभिन्न वर्ग भाजपा से जुड़ रहे हैं। इन लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता सदस्यता ग्रहण करने वालों में खेड़ी सांपला से राजकुमार, विजेंद्र, मंजीत, सागर, राजेश, मोहित, रमेश, मंजू, पूजा, राजवंती, सरोज, कविता, आरती, सोनी, मुकेश, लाली, आशु, सोनी एवं उषा सहित अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर सभी नए सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Jul 28, 2026 - 22:51
 0