रुद्रपुर के विकास मे जुड़ी एक ओर ऐतिहासिक सौगात, 391.69 करोड़ के मास्टर ड्रेनेज प्लान का टेंडर जारी जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान, विधायक शिव अरोरा ने जताया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार*

रुद्रपुर के विकास मे जुड़ी एक ओर ऐतिहासिक सौगात, 391.69 करोड़ के मास्टर ड्रेनेज प्लान का टेंडर जारी जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान, विधायक शिव अरोरा ने जताया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार*

Aug 1, 2026 - 22:11
 0
रुद्रपुर के विकास मे जुड़ी एक ओर  ऐतिहासिक सौगात, 391.69 करोड़ के मास्टर ड्रेनेज प्लान का टेंडर जारी जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान, विधायक शिव अरोरा ने जताया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार*

*रुद्रपुर के विकास मे जुड़ी एक ओर ऐतिहासिक सौगात, 391.69 करोड़ के मास्टर ड्रेनेज प्लान का टेंडर जारी जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान, विधायक शिव अरोरा ने जताया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार*

रुद्रपुर। रुद्रपुर शहर को जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ₹391.69 करोड़ की लागत वाले मास्टर ड्रेनेज प्लान का टेंडर सिंचाई विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए इसे रुद्रपुर के सुनियोजित विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर लंबे समय से बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से जूझता रहा है। जनप्रतिनिधि बनने के बाद उन्होंने इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री धामी के समक्ष उठाया, औरउ नके प्रयास पर मास्टर ड्रेनेज प्लान मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हुआ वही इसकी कार्य प्रगति को लेकर विधायक ने विधानसभा मे प्रशन उठाने से लेकर लगातार विभागीय मंत्री, सचिव तक पत्राचार किया । उन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज बहुप्रतीक्षित मास्टर ड्रेनेज प्लान धरातल पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ चुका है।

उन्होंने कहा कि ₹391.69 करोड़ की यह महत्वाकांक्षी परियोजना शहर की जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक एवं वैज्ञानिक स्वरूप प्रदान करेगी। योजना पूर्ण होने के बाद बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या का प्रभावी समाधान होगा, जिससे लाखों नागरिकों, व्यापारियों एवं उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही रुद्रपुर के शहरी विकास को भी नई गति प्राप्त होगी ओर बस्तियों मे जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी जिससे रुद्रपुर क्षेत्र मे निचले क्षेत्रों मे जल भराव के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता था।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। रुद्रपुर में भी सड़क, पेयजल, ड्रेनेज एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाओं को स्वीकृति मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मास्टर ड्रेनेज प्लान के पूर्ण होने के बाद रुद्रपुर उत्तराखंड के सबसे बेहतर नियोजित शहरों में शामिल होगा।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व इस योजना मे लगे सिंचाई विभाग एवं सभी संबंधित अधिकारियों व नगर निगम रुद्रपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि रुद्रपुर की जनता को समर्पित है और आने वाले समय में शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

विधायक बोले इस योजना को लेकर उन्होंने लम्बे समय से प्रयास किये आखिरकार ईमानदारी से किए गए प्रयास अब धरातल पर सार्थक होते नजर आ रहे हैं निश्चित रूप से मास्टर ड्रेनेज प्लान जो एक सपने जैसा लगता था उसको हमने संकल्प लेकर हमारी सरकार ओर यहां के विधायक ने धरातल पर उतरने के लिए का कार्य किया है।

उन्होंने कहा सिंचाई विभाग द्वारा इसके टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही आने वाले कुछ ही समय में हम इसके निर्माण कार्य को जल्दी शुरू करेंगे।