रात 11 से सुबह 6 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन:कानपुर के जरीब चौकी ROB ब्रिज निर्माण कार्य के चलते यातायात में बदलाव

कानपुर में जरीब चौकी चौराहा के पास बनने वाले 4 लेन रेल उपरिगामी पुल (ROB) के निर्माण कार्य के चलते दो रात शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। यह डायवर्जन रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के कानपुर अनवरगंज-रावतपुर रेल मार्ग पर स्थित सम्पार संख्या-02 स्पेशल के पास पोल और आईसीसीसी घटकों को हटाने का काम किया जाएगा। इसी कारण जरीब चौकी चौराहा के आसपास वाहनों की 9 मई और 10 मई की रात में आवाजाही पर रोक लगाई गई है। इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन रामादेवी से आने वाले वाहन रामादेवी चौराहा से आने वाले वाहन अफीमकोठी चौराहा से आगे जरीब चौकी की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन अफीमकोठी चौराहा से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य तक जाएंगे। विजयनगर की ओर से आने वाले वाहन विजयनगर चौराहा से आने वाले वाहन जरीब चौकी की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें फजलगंज चौराहा से दाएं या बाएं मोड़कर बीओबी चौराहा और मरियमपुर चौराहा होते हुए भेजा जाएगा। गोल चौराहा से आने वाले वाहन गोल चौराहा से जरीब चौकी की तरफ आने वाले वाहनों को कोका-कोला मोड़ से बाएं डायवर्ट किया जाएगा। वाहन मोतीझील और आरसी होटल मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस की अपील ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें। किसी भी असुविधा या जानकारी के लिए लोग ट्रैफिक कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340 ट्रैफिक हेल्पलाइन: 9305104387 एम्बुलेंस को दें प्राथमिकता ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देने और तुरंत रास्ता देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि आपकी सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

May 10, 2026 - 10:35
 0