राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, बीकानेर में तापमान 4.7°:MP के भोपाल-इंदौर में पारा 9 डिग्री से नीचे; बिहार में कोहरे से 11 फ्लाइट लेट
पहाड़ी राज्यों में दिसंबर की शुरुआत से बर्फबारी का मौसम बन रहा है। इसके चलते मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है। मध्य प्रदेश में कल से तापमान और गिर सकता है। इसका असर इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में सबसे ज्यादा रहेगा और सर्दी बढ़ेगी। इससे पहले मंगलवार को भोपाल और इंदौर में न्यूनतम पारा 9 डिग्री से नीचे रहा। राजस्थान में आज से अगले 3 दिन शीतलहर की चेतावनी है। चूरू, झुंझुनूं और सीकर में कोल्डवेव का यलो अलर्ट रहेगा। मंगलवार को सबसे कम तापमान बीकानेर के पास लूणकरणसर में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर हिमाचल में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। राज्य के 24 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। लाहौल स्पीति के ताबो में बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई। यहां का तापमान माइनस 8 डिग्री रहा। उधर बिहार में पटना, गोपालगंज, बेतिया और समस्तीपुर समेत 8 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। बेगूसराय में बादल छाए रहे। लो विजिबिलिटी के चलते 11 फ्लाइट लेट रहीं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी। राज्यों में मौसम की 2 तस्वीरें... राज्यों में मौसम का हाल मैप से समझें.. राज्यों में मौसम की खबरें... राजस्थानः अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट; तापमान गिरने से सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना राजस्थान में गुरुवार से तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। उत्तर भारत से चलने वाली बर्फीली हवा से राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में तापमान गिरेगा। शेखावाटी में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। अगले 3 दिन झुंझुनूं, चूरू और सीकर जिलों में कोल्डवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को सबसे कम तापमान बीकानेर के पास लूणकरणसर (4.7 डिग्री सेल्सियस) में दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें... मध्य प्रदेशः भोपाल-इंदौर में पारा 9° से नीचे; 5 दिसंबर से नया सिस्टम, उत्तरी हवा चलेगी हिमालयी क्षेत्रों में 5 दिसंबर से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में इसका असर अगले 2 दिन में देखने को मिल सकता है। इससे इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में सबसे ज्यादा सर्दी रहेगी। इससे पहले सोमवार-मंगलवार की रात में कई शहरों में तेज ठंड रही। भोपाल और इंदौर में पारा 9 डिग्री से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें... उत्तराखंडः कल से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट; केदारनाथ में पारा माइनस 19°C, निचले इलाकों में धुंध उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में पाला गिरने से न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार से प्रदेश के मैदानी हिस्सों में बारिश और हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले मंगलवार को केदारनाथ में पारा माइनस 19 और बद्रीनाथ में माइनस 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की धुंध दिखी। पूरी खबर पढ़ें... बिहारः बेतिया, गोपालगंज समेत 12 शहरों में कोहरा; समस्तीपुर सबसे ठंडा, 10 डिग्री पहुंचा तापमान बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। बुधवार को बेतिया, गोपालगंज समेत 12 शहरों में कोहरा देखने को मिला। दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक न्यूनतम तापमान और गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड बढ़ेगी, लेकिन शीतलहर जैसी स्थिति नहीं बनेगी। मंगलवार को 10.4 डिग्री तापमान के साथ समस्तीपुर सबसे ठंडा जिला रहा। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणाः 11 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना; प्रदेश में पारा सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे शीतलहर से पूरे हरियाणा में ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड और बढ़ सकती है। 11 जिलों में शीतलहर चल सकती है इसमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत जिले शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें... हिमाचलः 6 जिलों में कोहरे की चेतावनी, 17 शहरों में तापमान 5°C से नीचे गिरा; सीजन में सामान्य से कम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 6 जिलों में कोहरे का अलर्ट है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है। प्रदेश के 17 शहरों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें...