यूएलबी के अतिरिक्त मुख्य सचिव से मिले सिरसा चेयरमैन:बोले-30 करोड़ की सड़कें, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी-स्टाफ भर्ती एवं लंबित फाइलों पर हुई चर्चा
सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने आज वीरवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (यूएलबी) अशोक मीना (आईएएस) से मुलाकात की और उनसे शहर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान नगर परिषद स्तर पर अटकी हुई परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया, ताकि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकें। नगर परिषद की वर्तमान कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और नागरिक सुविधाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई नगर परिषद बिल्डिंग के निर्माण की फाइल लंबित पड़ी हुई थी। इस विषय को भी प्रमुखता से उठाते हुए जल्द स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया, ताकि आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन का निर्माण कार्य शुरू हो सके। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा, स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन बिछाने के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पुनर्निर्माण का। इस संबंध में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कों के निर्माण की फाइल लंबे समय से लंबित थी। अधिकारियों से इस फाइल को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर कार्य शुरू करवाने का आग्रह किया, जिससे शहर की प्रमुख सड़कों की हालत सुधर सके और लोगों को आवागमन में राहत मिले। आधुनिक ऑडिटोरियम और लाइब्रेरी पर फोकस
पीर शांति स्वरूप बोले, शहर में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दिव्य नगर योजना के तहत 500 से 1000 लोगों की क्षमता वाले आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण की फाइल पर भी चर्चा की गई। यह प्रस्ताव शहर में बड़े कार्यक्रमों, सभाओं और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार बनेगा।
युवाओं और विद्यार्थियों के लिए लगभग 200 लोगों की क्षमता वाली आधुनिक लाइब्रेरी के निर्माण की फाइल को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आग्रह किया, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक माहौल तैयार हो सके।
47 खाली पदों को भरने का मुद्दा उठाया
नगर परिषद में लंबे समय से करीब 47 पद खाली पड़े हैं, जिसके कारण प्रशासनिक कार्यों में बाधा आ रही है। इस समस्या को गंभीरता से रखते हुए संबंधित फाइल को जल्द स्वीकृत कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई, ताकि विभागीय कार्यों में तेजी लाई जा सके और जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट को मिली स्वीकृति
वीर शांति बोले, शहर में स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट की एस्टिमेट फाइल को स्वीकृति मिल गई, जिससे इस महत्वपूर्ण कार्य में अब तेजी आने की उम्मीद है। इसके पूरा होने से शहर में जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है।
अन्य मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा
इसके अलावा सिरसा शहर से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिससे शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।