युवक फंदे पर मिला, गोद लेने वाले मामा-मामी पर FIR:कुरुक्षेत्र में मरने से पहले का VIDEO सामने आया, बोला- नशा देकर मेरी शादी कराई
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक कमरे में चादर के फंदे से लटका मिला। मौके से पुलिस को एक दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। युवक ने मौत से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने उसे गोद लेने वाले मामा-मामी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। युवक ने कहा- मैं एक साइकेट्रिक मरीज रहा हूं, इसलिए उन्हें लगता है कि मैं उन्हें बार-बार परेशान करता हूं और वे मुझे संभाल नहीं सकते। इन्होंने नशा देकर मेरी जबरन शादी कराई। अब मुझे धक्का देकर घर से निकाल दिया। मृतक की पहचान कर्ण कॉलोनी निवासी नितिन कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव उसके परिवार को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नितिन को गोद लेने वाले दंपती समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानिए सुसाइड नोट में क्या…. जानिए मां ने क्या आरोप लगाए… 2015 में बच्चा होने के बाद व्यवहार बदला रतगल की रहने वाली रीना ने बताया कि उनका बेटा नितिन कुमार बचपन में ही भाई रविंद्र और भाभी सुनीता के पास गोद चला गया था। उस समय उनकी कोई संतान नहीं थी। साल 2015 में सुनीता और रविंद्र के घर बच्चा हुआ। उसके बाद नितिन के प्रति उनका व्यवहार बदल गया। इसके बाद नितिन को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा। उसे दवाइयां भी दी जाती थीं। हत्या के बाद फांसी पर लटका दिया मां ने कहा कि नितिन की मेंटली हालत खराब होने लगी। उन्होंने नितिन की शीतल नाम की युवती से जबरन शादी भी करवा दी। उसके बेटे की हत्या की गई है और बाद में शव को कमरे में चादर के सहारे पंखे से लटका दिया गया, ताकि मामला सुसाइड का लगे। घटना बीती रात 2 बजे हुई। आरोपियों ने उनको नितिन की मौत की सूचना तक नहीं दी। रविंद्र सरकारी टीचर है। नितिन अभी BSC कर रहा था। 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज केयूके थाना के SHO सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर 103 (2) और 3 (5) के तहत रविंद्र, उसकी पत्नी सुनीता, नितिन की पत्नी शीतल और एक युवक राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उसके रियल मां-बाप के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जानिए वीडियो में नितिन क्या कह रहा…. वो मुझे संभाल नहीं सकते नितिन का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह कह रहा है, "नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नितिन कुमार है। मैं कुरुक्षेत्र की करण कॉलोनी के हाउस नंबर 460 में रहता हूं। मेरे माता-पिता ने मुझे धक्के मारकर घर से निकाल दिया है। इसकी वजह यह है कि मेरा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज चल रहा था, जिस पर काफी खर्च हो रहा था। मैं एक साइकेट्रिक मरीज रहा हूं, इसलिए उन्हें लगता है कि मैं उन्हें बार-बार परेशान करता हूं और वे मुझे संभाल नहीं सकते। 4 जनवरी को जबरन शादी कराई आगे कहा- करीब पांच महीने पहले, 4 जनवरी को नशा देकर मेरी जबरन शादी करवाई गई थी। शादी के बाद मेरे ससुराल पक्ष और मेरी पत्नी ने भी मिलकर मुझे घर से निकाल दिया। मुझे केवल चार जोड़ी कपड़े और कुछ किताबें देकर घर से बाहर कर दिया गया। मुझे इस कदर प्रताड़ित किया गया है कि मैं आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया हूं। सुनीता और रविंद्र कुमार जिम्मेदार होंगे कहा कि यदि मैं आत्महत्या कर लेता हूं, तो इसके लिए रविंद्र कुमार और सुनीता रानी, दोनों निवासी हाउस नंबर 460, जिम्मेदार होंगे। अगर भविष्य में मेरे साथ कोई अनहोनी होती है या मेरा कोई हादसा हो जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी। उन्होंने मुझे 7-8 साल की उम्र में गोद लिया था, लेकिन अब वे अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट रहे हैं। नौकरी दिलवाने में मेरी मदद करें नितिन ने आखिरी में कहा- मैं आप सभी से मदद की अपील करता हूं। मुझे नौकरी की आवश्यकता है। यदि कहीं भी कोई अच्छी नौकरी, विशेषकर टीचिंग या आर्ट टीचिंग से संबंधित अवसर हो, तो कृपया मेरी सहायता करें। मैं एक नेशनल अवॉर्डी और स्टेट तथा डिस्ट्रिक्ट लेवल का कलाकार हूं। यदि आप मेरा सहयोग करेंगे तो मैं आपका बहुत आभारी रहूंगा।"