यमुनानगर में ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर:एक की मौत, दोस्त कोमा में; भाई बोला-सिर की चोट से हादसा नहीं लग रहा
यमुनानगर जिले के कलानौर के पास ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 साल के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है, जहां वह अभी कोमा में है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। नीरज निवासी ननवा खेड़ी के मुताबिक, उसका भाई रोहित और उसका साथी कल्लू बाइक पर सवार होकर गांव से यमुनानगर जा रहे थे। वे कलानौर के पास पहुंचे तो तभी यह हादसा हो गया। कुछ देर बाद परिवार को फोन पर सूचना मिली कि दोनों घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाए गए हैं। इलाज के दौरान रोहित की मौत, दूसरा गंभीर अस्पताल में दोनों को इलाज किया गया लेकिन इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। वहीं, कल्लू की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें अस्पताल में रोहित ने दम तोड़ दिया। भाई बोला- मामला सड़क नहीं लग रहा रोहित के भाई नीरज ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है। उन्होंने बाइक देखी तो उन्हें मामला सड़क हादसे जैसा नहीं लगा। बाइक को देखकर ऐसा नहीं लगता कि किसी सड़क हादसे का शिकार हुई हो। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके, क्योंकि बाइक का सिर्फ माउजर ही टूटा हुआ है। रोहित के सिर में लगी थी गंभीर चोट नीरज के अनुसार, हादसे में रोहित के सिर में गंभीर चोट लगी थीं। उन्हें नीरज के शरीर पर कहीं और चोट के निशान नहीं मिले। रोहित की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में हर कोई सदमे में है और परिजन लगातार कल्लू के स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हादसे की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा कैसे हुआ। साथ ही आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।