मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तार*

मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तार*

May 20, 2026 - 12:38
 0
मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तार*

*“ मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तार*

???? *एसएसपी अजय गणपति ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का लिया संज्ञान— मामूली विवाद में तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार*

➡️ *कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत त्वरित कार्यवाही कर पंकज कोली उर्फ खरगोश को दबोचा* 

➡️ *घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने*

➡️ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 13.05.2026 को चौकी रम्पुरा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक तलवार लहराते हुए मोहल्ले में दहशत फैलाता दिखाई दिया। वायरल वीडियो का SSP महोदय द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जांच के दौरान पता चला कि वायरल वीडियो वार्ड नंबर 23 रम्पुरा का है, जहां आरोपी युवक द्वारा एक परिवार के लोगों से विवाद एवं मारपीट के दौरान तलवार लेकर उनके पीछे दौड़ाया गया था। घटना के बाद आरोपी क्षेत्र में दहशत फैलाकर फरार हो गया, जिससे आमजन में भय का माहौल उत्पन्न हो गया।

प्रकरण में शिकायतकर्ता राम सेवक पुत्र राम कुमार निवासी वार्ड नंबर 23 रम्पुरा थाना रुद्रपुर की तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

???? दिनांक 18.05.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी युवक ब्लॉक रोड क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज कोली उर्फ कल्लू उर्फ खरगोश पुत्र कांती कोली निवासी वार्ड नंबर 23 रम्पुरा थाना रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तलवार भी बरामद की गई।

*जांच में आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अभियोग पंजीकृत पाए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।*

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता-*

➡️ पंकज कोली उर्फ कल्लू उर्फ खरगोश पुत्र कांती कोली निवासी वार्ड नंबर 23 रम्पुरा थाना रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर।

*बरामदगी का विवरण-*

➡️ घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तलवार।

*आपराधिक इतिहास-*

1. FIR No. 272/24 धारा 147/149/186/323/452/504/506 भादवि थाना रुद्रपुर।

2. FIR No. 236/26 धारा 115/351(2)/352 BNS थाना रुद्रपुर।

3. FIR No. 239/26 धारा 115(2)/351(2)/352 BNS व Arms Act थाना रुद्रपुर।

*पुलिस टीम-*

INS. श्री प्रकाश दानू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर।

SI श्री अनिल जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर।

SI पंकज कुमार, चौकी प्रभारी रम्पुरा।

SI धीरज टम्टा, कोतवाली रुद्रपुर।

हे०का० राजकुमार।

का० विजय दरमाल।

का० मोहन खाती।

का० रघुनाथ।

का० जगदीश पाठक।

का० पूरन।

*SSP अजय गणपति का संदेश:*

➡️ “जनपद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, हथियारों के बल पर दहशत फैलाने एवं आम जनता में भय का माहौल उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उधम सिंह नगर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। ऐसे तत्वों बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।”