मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर विधायक शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं संग देखी ‘हनुमान अंश’*

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर विधायक शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं संग देखी ‘हनुमान अंश’*

Sep 16, 2026 - 23:16
 0
मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर विधायक शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं संग देखी ‘हनुमान अंश’*

*मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर विधायक शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं संग देखी ‘हनुमान अंश’*

*मेट्रोपोलिस मॉल गुंजा जयश्रीराम के नारों से*

रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के साथ ही विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहभागिता करते हुए मेट्रोपोलिस स्थित वेब सिनेमा हॉल में फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी देखी। सुबह से शुरू हुआ कार्यक्रमों का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा और अलग-अलग आयोजनों में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन को विधायक शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के रूप में मनाया। इस दौरान जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यक्रमों के साथ धार्मिक आयोजन भी किए गए। कार्यकर्ताओं के साथ 

दिनभर के कार्यक्रमों के बाद विधायक शिव अरोड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ मेट्रोपोलिस मॉल पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विधायक के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जयश्रीराम के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़े और सीढ़ियों तथा एस्केलेटर से होते हुए सिनेमा हॉल तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह से पूरा माहौल जीवंत नजर आया।

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के लिए केवल खुशी मनाने का अवसर नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास की दिशा में आगे ले जाने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच पहुंचना और लोगों के साथ खुशियां साझा करना ही इस आयोजन की वास्तविक भावना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं और किसी भी आयोजन की सफलता कार्यकर्ताओं की सहभागिता से ही संभव होती है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वह संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना को दर्शाता है।

मेट्रोपोलिस स्थित सिनेमा हॉल में विधायक शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। फिल्म देखने के दौरान भी कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सहजता से समय बिताया और सामूहिक रूप से फिल्म का आनंद लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और आपसी संवाद ने पूरे आयोजन को अलग रंग दिया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा समाज को सेवा, त्याग, समर्पण और संस्कारों की प्रेरणा देती है। ऐसे विषयों पर आधारित फिल्मों को सामूहिक रूप से देखना भी सांस्कृतिक जुड़ाव का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि राजनीति और जनप्रतिनिधित्व के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़ना भी जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में नारे लगाए और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। विधायक शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रुद्रपुर विधानसभा में आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सफल बनाया है।

सुबह धार्मिक अनुष्ठान से शुरू हुआ दिन सेवा गतिविधियों, जनसरोकार के कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता से होते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम तक पहुंचा। इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा लगातार कार्यकर्ताओं के साथ नजर आए। पंच मंदिर में हवन-यज्ञ से लेकर बगवाड़ा मंडी के कार्यक्रम और अंत में मेट्रोपोलिस में कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखने तक पूरे दिन मुख्यमंत्री के जन्मदिन को अलग-अलग रूपों में मनाया गया।