महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष का बिजली अधिकारियों पर आरोप:मिर्जापुर में एसडीओ-जेई पर रिश्वत मांगने और दुर्व्यवहार की शिकायत की

मिर्जापुर में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष अनीता जोशी ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसडीओ और जेई पर बिजली कनेक्शन के नाम पर 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने, दुर्व्यवहार करने और कार्यालय से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा हुआ। पीड़िता अनीता जोशी के अनुसार, बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर एसडीओ दीपक पटेल और जेई विनय गुप्ता ने उनसे 25 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार किया, तो दोनों अधिकारियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। दूसरे कनेक्शन की मांग की भाजपा नेत्री ने इस घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक (एसपी) से करते हुए दोनों अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कलेक्ट्रेट परिसर में वह भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि 35 वर्षों से पार्टी की सेवा करने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने नगर विधायक रत्नाकर मिश्र पर भी उनकी शिकायत न सुनने और दुत्कारने का आरोप लगाया। मीडिया से बातचीत में अनीता जोशी ने कहा कि यदि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार होगा, तो पार्टी में काम करना व्यर्थ है। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ दीपक पटेल ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि अनीता जोशी के नाम से पहले से एक बिजली कनेक्शन चल रहा है। उसी परिसर में उनके पौत्र के नाम से दूसरे कनेक्शन की मांग की गई है। एसडीओ के अनुसार, पहले कनेक्शन पर 1.63 लाख रुपये का बकाया है, जिसके कारण दूसरा कनेक्शन देना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि इसी बात पर महिला नाराज होकर थाने में भी पत्र दे चुकी हैं।

Jun 27, 2026 - 21:04
 0