महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा - सुनीता गावडे

महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा - सुनीता गावडे

Feb 19, 2026 - 16:20
 0
महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा - सुनीता गावडे

महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा - सुनीता गावडे

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी सुनीता गाबड़े ने कहा है कि महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के तेजी से प्रयास किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि हर बूथ पर कम से कम पांच महिलाओं को तैनात किया जाएगा,श्रीमती सुनीता गावडे सिटी क्लब में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी l इससे पूर्व श्रीमती शर्मा सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारीयों और जनपद के पदाधिकारीयों सहित महानगर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रभारी श्रीमती सुनीता गावड़े का जोरदार स्वागत किया l कार्यक्रम में श्रीमती शर्मा ने सुनीता गावड़े को जहां पगड़ी पहनाकर,शॉल ओड़ाकर और तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया वहीं कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी कर श्रीमती सुनीता गाबड़े का जोरदार स्वागत किया l बाद में सिटी क्लब के हाल में सेकडों महिलाओं की उपस्थिति में प्रभारी सुनीता गावडे ने कहा कि महिला कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी,उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी दशा में कमजोर नहीं है, उन्हें मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, कांग्रेस में महिलाओं का हमेशा सम्मान रहा है,और वह चाहती हैं कि उत्तराखंड में महिला कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़े, उन्होंने जनपद की सभी महिला कांग्रेस की अध्यक्षों से बात की, और अपने-अपने क्षेत्र में महिला कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया l इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, प्रदेश महामंत्री सुनीता कश्यप, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष ममता हालदार, महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता रानी, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,जनपद उधम सिंह नगर की जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर,पूजा सिंह, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, सरोज रानी, भूरी देवी, उमा सरकार, ज्योति रानी, माधुरी शर्मा, जुबैदा, पार्षद सुमन राणा, सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी l बाद में कार्यक्रम की सयोंजक महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने किया l