महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध अब बर्दाश्त नहीं - मीना शर्मा

महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध अब बर्दाश्त नहीं - मीना शर्मा

Sep 11, 2024 - 09:04
 0
महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध अब बर्दाश्त नहीं - मीना शर्मा

महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध अब बर्दाश्त नहीं - मीना शर्मा 

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा ने जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस के विशाल धरना प्रदर्शन में भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महिलाओं पर बड़ रहे उत्पीड़न, उनके शोषण और उन पर हो रहे अत्याचार, भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी,उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो गई है,प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है,महिलाओं पर उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, उनके साथ सरेआम बलात्कार करके उनकी हत्या तक की जा रही है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है,श्रीमती शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के विधायक हमारे बंगाली समाज को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ अनर्गल बातें की जा रही हैं, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार भी विधायक मुन्ना सिंह चौहान को बंगाली समाज से माफी मांगने के लिए नहीं कहा,श्रीमती शर्मा ने कहा कि 2027 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद कांग्रेस, जनभावनाओं के अनुरूप काम करेगी l इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित प्रदेश के ऊर्जावान अध्यक्ष करण मेहरा, सीएलपी लीडर और कार्यक्रम के संयोजक यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सी एल पी लीडर प्रीतम सिंह,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़,पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल,विधायक सुमित हृदेश, आदेश चौहान,प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर,सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी,पूर्व सांसद महेंद्र पाल,विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, हेमेश खर्कवाल,रणजीत सिंह रावत,जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गावा,महानगर अध्यक्ष सी पी शर्मा,सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे l संचालन सौरभ चिलाना और अनिल शर्मा द्वारा किया गया l