भोजपुर में 2 गुटों के बीच मारपीट:बच्चों के विवाद में आपस में भिड़े, लाठी-डंडे और रॉड से हमला; दोनों पक्ष से 10 लोग घायल
भोजपुर में बच्चों के विवाद में 2 गुट आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्ष से 10 लोग घायल हुए हैं। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मल्थर गांव की है। घायलों में एक पक्ष से राधेश्याम सिंह, उनकी पत्नी कलावती देवी, पुत्र अभिनंदन कुमार सिंह, सुगवीर सिंह, दीपक कुमार सिंह और भाई घनश्याम सिंह शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से रामबचन सिंह की पत्नी समुद्र देवी, रमेश सिंह की पत्नी रूनी देवी, अनिल सिंह की पत्नी गीता देवी, पुत्र मंतोष कुमार और राजन कुमार की पत्नी जीरा देवी शामिल हैं।
लाठी-डंडे और रॉड से हमला राधेश्याम सिंह ने बताया कि मेरी भतीजी और 2 बेटे सुगवीर सिंह, अभिनंदन कुमार सिंह गांव के स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल में ब्रेक के समय गांव के ही तीन लड़कों ने भतीजी के साथ छेड़खानी की थी। मेरे बेटों ने जब विरोध किया तो तीनों ने उसकी पिटाई कर गी। उस समय मामला शांत हो गया था। गुरुवार को अभिनंदन कुमार सिंह और सुगवीर सिंह शौच करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने दोनों को घेर लिया, मारपीट करने गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उनलोगों ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर सभी लोगों की पिटाई कर दी। गांव के ही मंतोष, मनजीत और संजीत ने छेड़खानी की थी। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया है।
स्कूल में बच्चों के बीच विवाद हुआ था वहीं, दूसरे पक्ष के मंतोष कुमार ने बताया कि बुधवार को स्कूल में उसके छोटे भाई संजीत कुमार का विवाद हुआ। कुछ बच्चों ने उसकी पिटाई कर दी थी। गुरुवार की सुबह वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी पहले पक्ष के लोग अपने परिवार वालों को साथ पहुंचे। लाठी-डंडे और बेल्ट से मारकर जख्मी कर दिया। मेरे भाई ने छेड़खानी नहीं की है।