भोजपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग:एक युवक को पैर में लगी बुलेट, दोस्त के साथ भाई के लिए दवा लाने जा रहा था
भोजपुर में शादी सामोरह में हर्ष फायरिंग हुई है। एक युवक को पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव के पास की है। घायल की पहचान चांदी इलाके के सलेमपुर गांव वार्ड-दो निवासी धर्मेंद्र कुमार(25) के तौर पर हुई है। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि छोटे भाई बिट्टू को बुखार लगा था। दोस्त के साथ दवा लाने के लिए हसनपुरा गांव गया था। दवा लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। बरौली गांव के पास बारात में हर्ष फायरिंग की जा रही थी। अचानक एक गोली मेरे पैर में लग गई। बुलेट लगते ही गिर पड़ा। किसी से भी मेरी दुश्मनी नहीं है। यहां तक की कोई विवाद भी नहीं है। फायरिंग किसने की है, ये पता नहीं चल सका है। ऑपरेशन करके बुलेट निकाला वहीं, हॉस्पिटल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर सूर्यकांत निराला ने बताया कि बुलेट पैर के हड्डी में फंसी हुई थी। जिसके कारण खून काफी बह गया था। ऑपरेशन करके गोली को निकाल दिया गया है। फिलहाल खतरे वाली कोई बात नहीं है।
Mar 13, 2026 - 10:24
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.