औरंगाबाद के शातिर बदमाश के घर पर पहुंची झारखंड पुलिस:इश्तिहार चिपकाया, नाम बदलकर चोरी की घटनाओं को देता था अंजाम; गाड़ी चोरी के मामले में फरार

झारखंड के धनबाद स्थित बरवाअड्डा थाना की पुलिस आज औरंगाबाद पहुंची। यहां नगर थाना पुलिस की मदद से फरार चल रहे शातिर बदमाश रति रंजन कुमार सिंह उर्फ राजू उर्फ रति सिंह उर्फ रति रंजन के घर पर इश्तिहार चश्पाया। कार्रवाई धनबाद पुलिस की ओर से औरंगाबाद नगर थाना की मदद से विधिवत रूप से की गई। वह बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 228/2024 और 236/2024 के अप्राथमिकी आरोपी है। बरवाअड्डा थाना में दर्ज कांड संख्या 228/2024 और 236/2024 में धारा 303(2) बीएनएस के तहत आरोपी को नामजद किया गया है। उस पर बोलेरो सहित अन्य गाड़ी चोरी में संलिप्त होने का आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। आरोपी औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर रोड स्थित ठाकुरबाड़ी मुहल्ला का निवासी है और सुरेश सिंह का बेटा है। वह अपने क्षेत्र में रति रंजन कुमार सिंह, रति सिंह और राजू समेत विभिन्न नामों से जाना जाता है। धनबाद कोर्ट ने 9 फरवरी को जारी किया था आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद कोर्ट ने 9 फरवरी 2026 को आरोपी के खिलाफ इश्तेहार निर्गत किया था। कोर्ट के आदेश के आलोक में बरवाअड्डा थाना के एएसआई रंजीत साह गोंड के नेतृत्व में पुलिस टीम औरंगाबाद पहुंची। यहां औरंगाबाद नगर थाना की टीम की मदद से शनिवार को आरोपी के घर पर विधिवत कार्रवाई की गई। न्यायालय से हासिल इश्तेहार को उसके घर के मुख्य दरवाजे पर चिपकाकर तामील किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के अनुरूप पूरी की गई है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई गलती न हो। एएसआई रंजीत साह गोंड ने स्पष्ट किया कि यदि इश्तेहार तामील किए जाने के बाद भी आरोपी निर्धारित समय सीमा के अंदर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई, जैसे कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया, प्रारंभ की जाएगी। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ धनबाद के बरवाअड्डा थाना में चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। बरवाअड्डा थाना की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन चोरी जैसे मामलों में फरार आरोपितों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Feb 28, 2026 - 18:30
 0