भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में धमाका, 1 की मौत; 4 घायल
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घटना गुलमर्ग थाना क्षेत्र के आशा पोस्ट के पास सुमली वाली ढोक इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जुबैर अहमद बजाद के रूप में हुई है। वह बारामूला जिले के चंदूसा के गलीबल गांव का रहने वाला था। घटना में घायल 4 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल उनकी पहचान और चोटों की गंभीरता की जानकारी सामने नहीं आई है। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि धमाके की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटा रही है।
आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के डोडा में कार खाई में गिरी, 2 की मौत; 4 घायल जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा भद्रवाह के बस्ती गांव के पास हुआ। ब्लाइंड मोड़ पर ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों और बचाव दल ने सभी 6 लोगों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान जायतून बीबी और इमाम दीन के रूप में हुई है। घायलों में बशीर मोहम्मद, मासूम बी, बदर दीन और 12 वर्षीय यासीन शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ISRO ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया, अब पूरे इंजन के टेस्ट की तैयारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा है कि सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के पावर हेड टेस्ट आर्टिकल (PHTA) का सफल हॉट टेस्ट देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक बड़ी उपलब्धि और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि अब ISRO पूरे इंजन के परीक्षण की तैयारी कर रहा है। नारायणन ने कहा कि हालिया परीक्षण में थ्रस्ट चैंबर को छोड़कर इंजन के लगभग 90 प्रतिशत थ्रस्ट लोड का सफल परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि उपग्रह तैयार हैं और उन पर काम जारी है। संबंधित मिशनों की सटीक तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि गगनयान मिशन अत्यंत जटिल और तकनीक-प्रधान कार्यक्रम है। मानव को अंतरिक्ष में भेजने से पहले लॉन्च व्हीकल की 'ह्यूमन रेटिंग' पूरी करनी होगी। इसके लिए तीन मानव रहित (अनक्रूड) मिशन किए जाएंगे, जिनमें से पहले मिशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसकी तारीखों की घोषणा भी जल्द होगी। ओडिशा के श्री जगन्नाथ मंदिर में 14 घंटे तक श्रद्धालुओं के दर्शन बंद रहेंगे ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में स्नान यात्रा (स्नान पूर्णिमा) की तैयारियों के चलते श्रद्धालुओं के लिए 14 घंटे तक दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार, शनिवार रात 10:30 बजे से रविवार दोपहर करीब 1 बजे तक आम श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 29 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक स्नान यात्रा आयोजित की जाएगी। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों और पूजा-विधि के कारण दर्शन अस्थायी रूप से स्थगित किए गए हैं। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, स्नान यात्रा में हर साल लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग और चिकित्सा सुविधाओं समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेंगे। NIA ने लाल किला बम ब्लास्ट मामले में 3 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली के लाल किला के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके में 3 और आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
चार्जशीट में जम्मू-कश्मीर के जमीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट और मुजफ्फर अहमद उर्फ फराज उर्फ जफर को आरोपी बनाया गया है। इनमें से एक आरोपी अभी भी फरार है।
इस मामले में अब तक 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इनमें मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी भी शामिल है, जिसकी मौत हो चुकी है।
दिल्ली लाल किले बम तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में ब्रिज मरम्मत के कारण जाम लगा; हजारों गाड़ियां फंसी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में कावेरी ब्रिज की मरम्मत के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पुराने कावेरी ब्रिज को मरम्मत कार्य के लिए पिछले दो दिनों से बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने संजीवी नगर में तिरुचिरापल्ली-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुल बंद होने से भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर पुल को यातायात के लिए खोलने की मांग की। स्थिति ऐसी हो गई कि वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम में फंसे वाहन काफी देर तक आगे नहीं बढ़ सके, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र में TET परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) से एक दिन पहले पेपर लीक का मामला सामने आया है। रविवार को पूरे राज्य में TET का एग्जाम होने वाला था। इसमें करीब 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होने वाले थे। कश्मीर में CIK की कई जगहों पर छापेमारी, श्रीनगर-गांदरबल और अनंतनाग में तलाशी काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने कश्मीर के कई स्थानों पर शनिवार को तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, श्रीनगर, गांदरबल और अनंतनाग जिलों में संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली गई। सीआईके की एक टीम ने श्रीनगर के होकारसर इलाके में रहने वाले रियाज अहमद बेग क
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घटना गुलमर्ग थाना क्षेत्र के आशा पोस्ट के पास सुमली वाली ढोक इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जुबैर अहमद बजाद के रूप में हुई है। वह बारामूला जिले के चंदूसा के गलीबल गांव का रहने वाला था। घटना में घायल 4 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल उनकी पहचान और चोटों की गंभीरता की जानकारी सामने नहीं आई है। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि धमाके की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटा रही है।
आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के डोडा में कार खाई में गिरी, 2 की मौत; 4 घायल जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा भद्रवाह के बस्ती गांव के पास हुआ। ब्लाइंड मोड़ पर ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों और बचाव दल ने सभी 6 लोगों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान जायतून बीबी और इमाम दीन के रूप में हुई है। घायलों में बशीर मोहम्मद, मासूम बी, बदर दीन और 12 वर्षीय यासीन शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ISRO ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया, अब पूरे इंजन के टेस्ट की तैयारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा है कि सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के पावर हेड टेस्ट आर्टिकल (PHTA) का सफल हॉट टेस्ट देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक बड़ी उपलब्धि और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि अब ISRO पूरे इंजन के परीक्षण की तैयारी कर रहा है। नारायणन ने कहा कि हालिया परीक्षण में थ्रस्ट चैंबर को छोड़कर इंजन के लगभग 90 प्रतिशत थ्रस्ट लोड का सफल परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि उपग्रह तैयार हैं और उन पर काम जारी है। संबंधित मिशनों की सटीक तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि गगनयान मिशन अत्यंत जटिल और तकनीक-प्रधान कार्यक्रम है। मानव को अंतरिक्ष में भेजने से पहले लॉन्च व्हीकल की 'ह्यूमन रेटिंग' पूरी करनी होगी। इसके लिए तीन मानव रहित (अनक्रूड) मिशन किए जाएंगे, जिनमें से पहले मिशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसकी तारीखों की घोषणा भी जल्द होगी। ओडिशा के श्री जगन्नाथ मंदिर में 14 घंटे तक श्रद्धालुओं के दर्शन बंद रहेंगे ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में स्नान यात्रा (स्नान पूर्णिमा) की तैयारियों के चलते श्रद्धालुओं के लिए 14 घंटे तक दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार, शनिवार रात 10:30 बजे से रविवार दोपहर करीब 1 बजे तक आम श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 29 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक स्नान यात्रा आयोजित की जाएगी। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों और पूजा-विधि के कारण दर्शन अस्थायी रूप से स्थगित किए गए हैं। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, स्नान यात्रा में हर साल लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग और चिकित्सा सुविधाओं समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेंगे। NIA ने लाल किला बम ब्लास्ट मामले में 3 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली के लाल किला के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके में 3 और आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
चार्जशीट में जम्मू-कश्मीर के जमीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट और मुजफ्फर अहमद उर्फ फराज उर्फ जफर को आरोपी बनाया गया है। इनमें से एक आरोपी अभी भी फरार है।
इस मामले में अब तक 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इनमें मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी भी शामिल है, जिसकी मौत हो चुकी है।
दिल्ली लाल किले बम तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में ब्रिज मरम्मत के कारण जाम लगा; हजारों गाड़ियां फंसी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में कावेरी ब्रिज की मरम्मत के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पुराने कावेरी ब्रिज को मरम्मत कार्य के लिए पिछले दो दिनों से बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने संजीवी नगर में तिरुचिरापल्ली-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुल बंद होने से भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर पुल को यातायात के लिए खोलने की मांग की। स्थिति ऐसी हो गई कि वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम में फंसे वाहन काफी देर तक आगे नहीं बढ़ सके, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र में TET परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) से एक दिन पहले पेपर लीक का मामला सामने आया है। रविवार को पूरे राज्य में TET का एग्जाम होने वाला था। इसमें करीब 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होने वाले थे। कश्मीर में CIK की कई जगहों पर छापेमारी, श्रीनगर-गांदरबल और अनंतनाग में तलाशी काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने कश्मीर के कई स्थानों पर शनिवार को तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, श्रीनगर, गांदरबल और अनंतनाग जिलों में संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली गई। सीआईके की एक टीम ने श्रीनगर के होकारसर इलाके में रहने वाले रियाज अहमद बेग के घर की तलाशी ली। वह मूल रूप से महाराज गंज के दलाल मोहल्ला का निवासी है और पिछले 16 साल से होकारसर में रह रहा है। एक अन्य टीम ने उपाधीक्षक (DSP) के नेतृत्व में गांदरबल जिले के लार क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा, सीआईके की एक अलग टीम ने अनंतनाग जिले के वेरिनाग के नौगाम में भी पहुंची। मुंबई में ₹3.75 करोड़ की हेरोइन जब्त, 20 साल का युवक गिरफ्तार मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने गोरेगांव में कार्रवाई कर 750 ग्राम हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 3.75 करोड़ रुपए आंकी गई है। मामले में 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गोपनीय सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपी के पास से हेरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नारकोटिक्स सेल की डीसीपी पूर्णिमा चौगुले श्रींगी ने बताया कि फिलहाल मामले में एक ही गिरफ्तारी हुई है। अभी तक आरोपी के किसी बड़े ड्रग सिंडिकेट से जुड़े होने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि इस पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। यूपी राजीव बने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के नए डायरेक्टर, रॉकेट कंट्रोल और गाइडेंस सिस्टम के एक्सपर्ट भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सीनियर साइंटिस्ट डॉ. यू.पी. राजीव को विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) का नया डायरेक्टर बनाया है। वह फिलहाल VSSC में एसोसिएट डायरेक्टर (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) हैं। अब वह भारत की लॉन्च व्हीकल तकनीक विकसित करने वाले इस प्रमुख सेंटर की कमान संभालेंगे। ISRO के मुताबिक, डॉ. राजीव को रॉकेट कंट्रोल और गाइडेंस सिस्टम में कई दशकों का अनुभव है। उन्होंने ISRO के कई प्रमुख लॉन्च व्हीकल मिशनों के डिजाइन और सिमुलेशन में अहम भूमिका निभाई है। डॉ. यू.पी. राजीव केरल के कोल्लम जिले के पथानापुरम के रहने वाले हैं। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग की। इसके बाद NIT कालीकट से इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल सिस्टम्स में पोस्टग्रेजुएशन और IISc बेंगलुरु से पीएचडी की। अमित शाह बोले- 3 साल में ड्रग्स नेटवर्क की कमर तोड़ देंगे, ₹6,000 करोड़ के 2.09 लाख किलो नशीले पदार्थ नष्ट होंगे गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार अगले तीन साल में ड्रग्स तस्करी के पूरे नेटवर्क पर ऐसा प्रहार करेगी कि वह दशकों तक उबर नहीं पाएगा। उन्होंने शुक्रवार को 'ऑनलाइन ड्रग्स डिस्पोजल फोर्टनाइट कैंपेन' की शुरुआत की। शाह ने कहा कि अभियान के तहत 6,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के 2,09,500 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्रवाई 'डिटेक्ट, डिसरप्ट और डिस्ट्रॉय' रणनीति के तहत होगी। गृह मंत्री ने कहा कि एजेंसियां डार्कनेट, हवाला और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए होने वाली ड्रग्स तस्करी पर नजर रखेंगी। साथ ही तस्करों के सोर्स, ट्रांजिट रूट, फंडिंग और पूरे नेटवर्क को निशाना बनाया जाएगा। अवैध अफीम की खेती और छिपी हुई ड्रग लैब्स के खिलाफ भी अभियान तेज किया जाएगा। अमरनाथ यात्रा में 24 घंटे मौसम पर नजर, 4 डॉप्लर रडार लगाए गए; 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मौसम निगरानी और आपदा प्रबंधन के इंतजाम मजबूत किए हैं। यात्रा मार्ग पर 4 डॉप्लर वेदर रडार लगाए गए हैं, जो खराब मौसम की रियल टाइम जानकारी देंगे। साथ ही 25 संवेदनशील जगहों पर 45 माउंटेन रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, रडार नेटवर्क बादल फटने, भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं जैसी घटनाओं का पहले से पता लगाएगा। मौसम विभाग की चेतावनी कंट्रोल सेंटर, कैंप कमांडरों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों तक तुरंत पहुंचाई जाएगी। यात्रियों को बालटाल और नुनवान बेस कैंप में भी मौसम की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन ने बताया कि यात्रा मार्ग के संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां NDRF, SDRF, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। 2022 में अमरनाथ गुफा के पास आई फ्लैश फ्लड के बाद इस बार सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। CBSE ने 7वीं-9वीं के छात्रों को राहत, 10वीं तक विदेशी भाषा पढ़ सकेंगे CBSE ने कक्षा 7 से 9 तक के उन छात्रों को राहत दी है, जिन्होंने तीन-भाषा नीति के तहत दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऐसे छात्र 10वीं तक अपना मौजूदा भाषा संयोजन जारी रख सकेंगे। इससे पहले CBSE ने 1 जुलाई से 9वीं में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए कम से कम दो भारतीय भाषाओं सहित तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य किया था। इस फैसले को लेकर कई छात्र और अभिभावक कोर्ट पहुंचे थे।