भाजपा के सौरभ जोशी बने चंडीगढ़ के नए मेयर, जसमनजीत सिंह डिप्टी मेयर

Chandigarh Mayor Election: भाजपा के सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए। उन्हें कुल 18 वोट मिले। आम आदमी पार्टी ने योगेश ढींगरा को 11 वोट मिले जबकि कांग्रेस के गुरप्रीत गाबी को केवल 7 वोट मिले। भाजपा के जसमनजीत सिंह चंडीगढ़ के नए सीनियर डिप्टी मेयर ...

Jan 29, 2026 - 13:31
 0
भाजपा के सौरभ जोशी बने चंडीगढ़ के नए मेयर, जसमनजीत सिंह डिप्टी मेयर

chandigarh mayor saurabh joshi Chandigarh Mayor Election: भाजपा के सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए। उन्हें कुल 18 वोट मिले। आम आदमी पार्टी ने योगेश ढींगरा को 11 वोट मिले जबकि कांग्रेस के गुरप्रीत गाबी को केवल 7 वोट मिले। भाजपा के जसमनजीत सिंह चंडीगढ़ के नए सीनियर डिप्टी मेयर बने।

 

मेयर पद पर जीत के बाद सौरभ जोशी भावुक हो गए। उन्हें साथियों ने अपनी सीट पर बिठाया। वे अपने साथ पिता की फोटो भी लेकर आए थे।

 

गौरतलब है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं हुआ और भाजपा को इसका सीधा फायदा मिला। आम आदमी पार्टी ने योगेश ढींगरा को चुनाव मैदान में उतारा और कांग्रेस ने गुरप्रीत गाबी पर दांव लगाया। ढींगरा को सभी 11 आप पार्षदों के वोट मिले तो गाबी को 6 पार्षदों और 1 सांसद का वोट मिला।

 

डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा के जसमनसिंह को 18 वोट मिले जबकि आप के मुन्नवर खान को 11 वोट मिले। कांग्रेस ने डिप्टी मेयर चुनाव में मतदान नहीं किया।

चंडीगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, चंडीगढ़ को एक सशक्त, विकासशील और दूरदर्शी नेतृत्व प्राप्त हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के महापौर के रूप में सौरभ जोशी जी के चयन से शहर के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। उनके नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रगति, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित होंगे। सौरभ जोशी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

edited by : Nrapendra Gupta