LIVE: अली रेजा अराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर, पुतिन ने खामनेई की हत्या को बताया निंदनीय
अली रेजा अराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर बने। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खामनेई की मौत पर दु:ख जताया। पुतिन ने खामनेई की हत्या को निंदनीय बताया। युद्ध से जुड़ा पल-पल का अपडेट-
अली रेजा अराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर बने। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खामनेई की मौत पर दु:ख जताया। पुतिन ने खामनेई की हत्या को निंदनीय बताया। युद्ध से जुड़ा पल-पल का अपडेट-
जम्मू कश्मीर के बडगाम में शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया।
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज कई फ्लाट्स रद्द हैं। यात्री परेशान हैं। उन्हें 24 घंटे से ज्यादा समय एयरपोर्ट पर इंतजार करते हो चुका है। भारत में खामेनेई की मौत का विरोध रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विरोध प्रदर्शन हुआ। राजस्थान के अजमेर में शिया मुस्लिम महासभा ने 3 दिन के शोक का ऐलान किया। आज एयर इंडिया ने 22 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कीं। अब तक 50 फ्लाइट रद्द की गई हैं। एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस की 444 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द हो सकती हैं। इंडिगो ने भी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स 2 मार्च की रात 11.59 बजे तक सस्पेंड की हैं।
तेल अवीव पर ईरान ने दागी एक और मिसाइल#israel #tevaviv #iran #Khamenei #worldwar3 #trendingnow pic.twitter.com/IMFybz53ld — Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) March 1, 2026
पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से की अपील। इंदौर के पूर्व MLA संजय शुक्ला समेत कई बड़े बिज़नेसमैन दुबई में फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार वे एक शादी में शामिल होने के लिए वहां गए थे। अचानक फ्लाइट्स कैंसिल होने से वे वहां फंस गए हैं। पूर्व MLA संजय के साथ पूर्व MLA विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, पिंटू छाबड़ा, मनीष शाहरा, गोलू पाटनी और संजय अग्रवाल जैसे बड़े लोग भी हैं।



