भागलपुर- सड़क हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत:बारिश के बीच बस ने मारी टक्कर; घर वाले बोले-5 घंटे बाद मिली मौत की खबर
भागलपुर के बाइपास थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे की सूचना के बाद बाइपास थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाइक सवार घायल तीनों युवकों को मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार की शाम बाइपास थाना क्षेत्र बाइपास फोर लेन की है। मृतकों की पहचान 18 साल के आशुतोष और सावन कुमार, 17 साल के अंशु कुमार यादव के रूप में हुई है। तीनों अलीगंज बबरगंज के रहने वाले थे। तीनों घर से शाम करीब 6 बजे निकले थे। पांच घंटे बाद यानी रात करीब 11 बजे उनके परिजन को हादसे की सूचना मिली। हादसे के बाद तीन तस्वीरें देखिए ओवरटेक बताया जा रहा हादसे का कारण जानकारी के मुताबिक, हादसे का कारण ओवरटेक बताया जा रहा है। बाइक सवार को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। वहीं, हादसे के बाद बस को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से बस को अपने कब्जे में ले लिया है। तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया जाएगा। तीनों बचपन से दोस्त थे, एक साथ पढ़ाई करते थे मृतक सावन के भाई रघुवीर ने बताया कि मेरा भाई अपने दो दोस्तों अंशु और आशुतोष के साथ घर के शाम करीब 6 बजे बाइक लेकर निकला था। हम लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। घर पर जब बाइक नहीं देखी तो पता चला कि वो बाहर गया है। कॉल करने पर बताया कि मैं अंशु और आशुतोष के साथ हूं। रघुवीर ने बताया कि देर शाम तक जब भाई घर नहीं लौटा तो मैंने उसे कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसके दोनों दोस्तों अंशु और आशुतोष को फोन किया, लेकिन उनका भी फोन नहीं लगी। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 11 बजे बाइपास थाना की पुलिस का कॉल आया और बताया गया कि आपका भाई अपने दोस्तों के साथ सड़क हादसे का शिकार हुआ है। तीनों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रघुवीर ने बताया कि जानकारी के बाद हम लोग मायागंज अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक मेरे भाई और उसके दो दोस्तों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मेरा भाई सावन, अंशु और आशुतोष बचपन के दोस्त थे। तीनों एक साथ पढ़ाई करते थे। सिर में चोट लगने से तीनों लोगों की मौत हुई मायागंज अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों लड़कों के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसकी वजह से तीनों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। आशुतोष और अंशु ग्रेजुएशन पार्ट सेकेंड के स्टूडेंट थे, जबकि सावन ने बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी। फिलहाल, वो 11वीं का छात्र था।