भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग पर कैंडल मार्च:भोजपुर में पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, कहा- दोषी को फांसी दो

भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार की शाम सहार प्रखंड क्षेत्र में स्वर्ण अधिकार एकता मंच के बैनर तले कैंडल मार्च और प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के प्रखंड अध्यक्ष अविनाश राय ने किया। करबासिन काली मंदिर से खैरा बाजार तक निकाले गए शांतिपूर्ण कैंडल मार्च में सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रतिभागी हाथों में मोमबत्तियां, भरत तिवारी के चित्र और न्याय की मांग वाले पोस्टर लेकर चल रहे थे। पूरे मार्ग में लोगों ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए "भरत तिवारी अमर रहें", "भरत तिवारी को न्याय दो", "दोषियों को फांसी दो" और "भोजपुर एसपी को जल्द हटाओ" जैसे नारे लगाए। मार्च के समापन के बाद आयोजित प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अविनाश राय ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि देने तक सीमित नहीं है, बल्कि न्याय, मानवता और सामाजिक एकता के समर्थन में चलाया गया एक शांतिपूर्ण जन-अभियान है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए भरत तिवारी मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी भी स्तर पर दोषी पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक जनसमर्थन और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। सभा में मौजूद वक्ताओं ने भी घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि कानून के शासन में प्रत्येक नागरिक को न्याय मिलना चाहिए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें मंच के उपाध्यक्ष नारायण, सचिव चंदन चांद, महामंत्री धीरज राय, विक्रांत सिंह, सूचना प्रभारी मनोज राय, प्रवक्ता अमरेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे। पूरे आयोजन के दौरान लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग को एक स्वर में दोहराया।

Jun 27, 2026 - 21:03
 0