बागपत से 12वर्षीय बच्चा लापता,16 दिन बाद भी सुराग नहीं:डोला गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में गुम हुआ समद; पुलिस तलाश में जुटी

बागपत जनपद के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डोला गांव से 12 वर्षीय बच्चा समद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। 16 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवार और पुलिस दोनों परेशान हैं। समद, जो शहजाद का पुत्र है, 16 दिन पहले घर से निकला था। उसके पिता ने उसे पढ़ाई के लिए डांटा था, जिसके कुछ देर बाद वह खेलते-खेलते अचानक गुम हो गया। परिजनों और परिचितों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित परिवार ने सिंघावली अहीर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों और पुलिस ने समद की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों से पहचान और बरामदगी में मदद की अपील की है। पुलिस जल्द बच्चे को ढूंढ निकालने का आश्वासन दे रही है।

May 29, 2026 - 11:09
 0