बाइक की डिक्की तोड़कर 5 लाख के जेवर चोरी:मोतिहारी में ज्वेलर्स की दुकान के बाहर हुई घटना
मोतिहारी के चकिया में सोमवार देर शाम एक ज्वेलर्स की बाइक की डिक्की तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए। यह घटना चकिया-केसरिया रोड स्थित बालाजी ज्वेलर्स के समीप हुई, जब दुकानदार अपनी दुकान बंद कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। नगर परिषद वार्ड संख्या-7 निवासी पीड़ित दुकानदार आदर्श कुमार ने चकिया थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि दुकान बंद करने के बाद उन्होंने सोने की बाली, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया सहित अन्य आभूषण अपनी बाइक की डिक्की में रखे थे। इन जेवरात की अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। आदर्श कुमार के मुताबिक, जब वह अपनी बाइक खड़ी कर दुकान का शटर बंद कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। उनमें से एक बदमाश ने तेजी से बाइक की डिक्की तोड़कर जेवरात से भरा बैग निकाल लिया। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को संभलने का भी मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Jul 28, 2026 - 22:51
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.