बांका में 174 बोतल विदेशी शराब बरामद:2 तस्कर गिरफ्तार, श्रावणी मेला को लेकर लगातार प्रशासन का एक्शन

बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 174 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब तस्करी में पासर की भूमिका होने के संदेह में एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त कार और तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई। प्रशासन श्रावणी मेला को लेकर मुस्तैद है। मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया गिरफ्तार तस्करों की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नवगांय गांव निवासी सन्नी सिंह (पुत्र सुभाष सिंह) और हारपुर थाना क्षेत्र के कलाई गांव निवासी रौशन सिंह (पुत्र धनंजय सिंह) के रूप में हुई है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध पासर का नाम राजकुमार है, जो टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के टेटियाबंबर गांव निवासी धनंजय सिंह का पुत्र है। पुलिस उसके मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी भूमिका की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा के अनुसार, कटोरिया मद्य निषेध विभाग से गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद टाटा ट्रिगर कार में विदेशी शराब लेकर तस्कर बेलहर की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर थाना गेट के सामने देवघर-सुल्तानगंज मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। अन्य व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया पुलिस ने JH 15 AH 9845 नंबर की कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर कार को रोका और उसमें सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद,थाना गेट के पास अंबेडकर प्रतिमा के समीप संदिग्ध अवस्था में मोबाइल पर बात कर रहे एक अन्य व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। कार की तलाशी के दौरान कुल 174 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। इसमें 750 एमएल रॉयल स्टैग की 11 बोतल, इंपीरियल ब्लू की 6 बोतल, 375 एमएल रॉयल स्टैग की 24 बोतल, रॉयल चैलेंजर की 48 बोतल, 750 एमएल रॉयल चैलेंजर की 1 बोतल, मैजिक मोमेंट की 12 बोतल, 8 पीएम की 24 बोतल और 180 एमएल स्टर्लिंग रिजर्व बी-7 की 48 बोतल शामिल हैं। श्रावणी मेला को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लगातार सघन वाहन जांच और निगरानी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jul 27, 2026 - 08:12
 0