पर्यटन मंत्री के बेटे से 50 लाख की रंगदारी मांगी:एक ही नंबर से 4 दिन में तीन भाजपा नेताओं को धमकी; 'लॉरेंस गैंग से हूं, रुपए दो वरना जान से जाओ'

मुजफ्फरपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर भाजपा नेताओं को धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामलों में बड़ा खुलासा हुआ है। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे और भाजपा नेता कृष्ण मुरारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में एसआईटी ने चार आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 21 से 24 जुलाई के बीच एक ही मोबाइल नंबर से जिले के तीन भाजपा नेताओं से कुल दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी, जिससे पूरे जिले में दहशत का माहौल बन गया। एक ही नंबर बना दहशत का कारण पुलिस जांच में सामने आया है कि 8476841620 नंबर से व्हाट्सएप के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरे संदेश भेजे गए। ट्रूकॉलर पर यह नंबर 'आमिर रजा' के नाम से प्रदर्शित हो रहा है। इसी नंबर से पर्यटन मंत्री के पुत्र कृष्ण मुरारी, साहेबगंज के जिला पार्षद एवं भाजपा नेता इंजीनियर राजेश सहनी और ब्रह्मपुरा के भाजपा नेता रंजीत सहनी से रंगदारी मांगी गई। मंत्री के बेटे से मांगे 50 लाख पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पुत्र कृष्ण मुरारी ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 10:20 बजे उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को मुंबई से संचालित लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की। चार दिन में तीन भाजपा नेता बने निशाना पुलिस के अनुसार 21 से 24 जुलाई के बीच तीन अलग-अलग मामलों में एक ही नंबर से धमकी भेजी गई। 21 जुलाई: ब्रह्मपुरा के भाजपा नेता रंजीत सहनी से 50 लाख रुपए की रंगदारी। 24 जुलाई: साहेबगंज के जिला पार्षद एवं भाजपा नेता इंजीनियर राजेश सहनी से एक करोड़ रुपए की मांग। 24 जुलाई: पर्यटन मंत्री के पुत्र कृष्ण मुरारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी। इन तीनों मामलों में एक ही व्हाट्सएप नंबर का इस्तेमाल होने से पुलिस ने इसे एक संगठित साइबर रंगदारी गिरोह की साजिश मानते हुए जांच तेज कर दी। एसआईटी ने तीन आरोपियों को दबोचा मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने चार आरोपियों की पहचान की। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुढ़नी के किशुनपुर बलौर निवासी एवं डीटीओ कार्यालय में संविदा पर कार्यरत अमन प्रकाश, ब्रह्मपुरा निवासी पवन सहनी और कांटी निवासी कन्हाई कुमार शामिल हैं। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पटना में भी कर चुके हैं ऐसी वारदात पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यही गिरोह पटना में भी एक विधायक, डॉक्टर और अन्य जनप्रतिनिधियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकी भेज चुका है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस गिरोह के नेटवर्क और तकनीकी साक्ष्यों की गहराई से जांच कर रही है। पहले भी मिल चुकी थी धमकी कृष्ण मुरारी को इससे पहले भी वर्ष 2025 में विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। उस मामले में पुलिस ने जांच की थी, लेकिन पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस का दावा- जल्द होगा बड़ा खुलासा मामले में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों मामले में FIR दर्ज कर SIT गठित की गई है। रंगदारी मांगने वाले गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Jul 27, 2026 - 08:12
 0