भोजपुर में बेहोशी की हालत में मिली पंजाब की युवती:पर्स से सिंदूर और आधार कार्ड मिला, प्रेम-प्रसंग की आशंका; पूर्व विधायक ने पहुंचाया अस्पताल
भोजपुर में बेहोशी की हालत में एक युवती मिली है। अगिआंव से पूर्व विधायक मनोज मंजिल की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को अस्पताल में एडमिट कराया। घटना नवादा थाना क्षेत्र के पावर गंज स्थित अंडरपास के पास की है। युवती के पास से सिंदूर और आधार कार्ड मिला है। पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के चंडीगढ़ रोड शहरी क्षेत्र पुलिस कॉलोनी सेक्टर नंबर 32 (ए) निवासी सुमित रंजन के पत्नी शिवानी सिंह(32) के रूप में हुई है।
‘अंडरपास के पास काफी भीड़ जमा था’ पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने बताया कि रविवार को पैदल पावर गंज स्थित अंडरपास के नीचे से गुजर रहा था। इस दौरान देखा कि एक लड़की झाड़ी में बेहोशी की हालात में पड़ी है। पास में ही उसका पर्स पड़ा हुआ था। लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्रेम-प्रसंग की आशंका हालांकि चंडीगढ़ निवासी युवती वहां कैसे पहुंची या स्पष्ट नहीं हो सका है। जबकि घटनास्थल से युवती के पर्स में सिंदूर के डिब्बे और अन्य सामान के मिलने पर प्रेम-प्रसंग होने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
Jul 27, 2026 - 08:12
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.