बहेड़ी बॉर्डर पर 150 ब्यूप्रेनोर्फिन (Norphin) इंजेक्शन की कमर्शियल क्वांटिटी बरामद, 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार
बहेड़ी बॉर्डर पर 150 ब्यूप्रेनोर्फिन (Norphin) इंजेक्शन की कमर्शियल क्वांटिटी बरामद, 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार
बहेड़ी बॉर्डर पर 150 ब्यूप्रेनोर्फिन (Norphin) इंजेक्शन की कमर्शियल क्वांटिटी बरामद, 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार
*SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार — बहेड़ी बॉर्डर पर 150 ब्यूप्रेनोर्फिन (Norphin) इंजेक्शन की कमर्शियल क्वांटिटी बरामद, 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार*
???? *माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘अपराध मुक्त, भयमुक्त एवं नशामुक्त देवभूमि’ के संकल्प को साकार कररहे एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।*
➡️ बहेड़ी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान थाना पुलभट्टा पुलिस टीम ने 150 ब्यूप्रेनोर्फिन (Norphin) इंजेक्शन किए बरामद।
➡️ NDPS Act के अंतर्गत कमर्शियल क्वांटिटी में बरामदगी, 02 शातिर तस्कर स्कूटी सहित गिरफ्तार।
➡️ दोनों अभियुक्त बहेड़ी से नशीले इंजेक्शन लेकर हल्द्वानी जा रहे थे।
➡️ अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 145/2026, धारा 8/22/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्त सूरज बिष्ट पूर्व में हल्द्वानी क्षेत्र में स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
*पुलिस कार्यवाही*
➡️ दिनांक 15.09.2026 को थाना पुलभट्टा पुलिस टीम द्वारा बहेड़ी बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 150 ब्यूप्रेनोर्फिन (Norphin) इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा उक्त नशीले इंजेक्शनों को बहेड़ी से हल्द्वानी ले जाने की बात सामने आई।
पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके से स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 145/2026, धारा 8/22/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. सूरज बिष्ट, उम्र 33 वर्ष
पुत्र दीवान सिंह
निवासी शिश महल, सेंट टैरेसा स्कूल के पीछे, कैनल रोड, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल।
2. मुर्सलिन उर्फ भूरा, उम्र 32 वर्ष
पुत्र मो. खलील
निवासी वार्ड नं. 24, गफ्फूर बस्ती, लाइन नं. 17, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
*आपराधिक इतिहास:*
अभियुक्त सूरज बिष्ट पूर्व में हल्द्वानी क्षेत्र में स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
*बरामदगी*
150 ब्यूप्रेनोर्फिन (Norphin) इंजेक्शन — कमर्शियल क्वांटिटी
01 स्कूटी



