फरीदाबाद में नेशनल हाईवे-19 पर टला बड़ा हादसा:यूपी रोड़वेज में घुसी तेज स्पीड़ कार, सरायर टोल के पास घटना, कार के एयरबैग खुले
फरीदाबाद में नेशनल हाईवे-19 पर बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सराय टोल प्लाजा के पास यूपी रोडवेज की एक बस में पीछे से तेज रफ्तार मारुति सुज़ुकी सिआज़ कार घुस गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। झांसी डिपो से लेकर चले बस यूपी रोडवेज बस के ड्राइवर प्रकाश के मुताबिक, वह झांसी डिपो से बस लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। बस झांसी-छतरपुर-आगरा-मथुरा होते हुए दिल्ली रूट पर चल चलती है। बुधवार सुबह करीब 4 बजे जैसे ही बस सराय टोल प्लाजा के पास पहुंची और उन्होंने टोल से पहले बस की रफ्तार धीमी की, तभी पीछे से तेज आवाज के साथ एक कार ने बस को टक्कर मार दी। बस में घुसा कार का अगला हिस्सा ड्राइवर ने बताया कि नीचे उतरकर देखा तो सफेद रंग की मारुति सुज़ुकी सिआज़ कार बस के पिछले हिस्से में घुस चुकी थी। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह बस के नीचे फंस गया था। कार में कई लोग सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बस में भी काफी संख्या में यात्री सवार थे। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को बस से उतार दिया गया, जिसके बाद वे अन्य साधनों से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पुलिस कर रही है मामले की जांच सराय थाना प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। बस और कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



